26.2 C
Dehradun, IN
August 17, 2026
https://outlooksamachar.com/
अपराधउत्तराखंडदेहरादून

देहरादून: 7 किलो 86 ग्राम गांजे के साथ अलीगढ़ के दो नशा तस्कर गिरफ्तार, सपेरा बस्ती में बेचने की थी तैयारी

देहरादून। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 किलो 86 ग्राम अवैध गांजे के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी अलीगढ़ से गांजा लेकर देहरादून पहुंचे थे और इसे सपेरा बस्ती व आसपास के क्षेत्रों में स्थानीय नशेड़ियों को बेचने की फिराक में थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस की टीम ने दीपनगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान रेलवे पटरी पुल के पास मुखबिर की सूचना पर दो संदिग्धों को पकड़ा।

तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 7 किलो 86 ग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेश कुमार (29 वर्ष) पुत्र मंगूराम निवासी ग्राम आलमपुरा, थाना चंदौस, जनपद अलीगढ़ और बंटी सिंह (38 वर्ष) पुत्र कालीचरण, निवासी ग्राम आलमपुरा, थाना चंदौस, अलीगढ़ के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे बरामद गांजा अलीगढ़ से लेकर देहरादून आए थे। इसे सपेरा बस्ती और आसपास के इलाकों में नशे के आदी लोगों को बेचने की योजना थी।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी महेश कुमार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। वह मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में देहरादून और फरीदाबाद से जेल जा चुका है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य आपराधिक मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी जुटा रही है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी में मुकदमा संख्या 330/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बरामदगी:

  • 7 किलो 86 ग्राम गांजा

महेश कुमार का आपराधिक इतिहास:

  • मुकदमा संख्या 03/2024, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना रानीपोखरी, देहरादून
  • मुकदमा संख्या 330/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून

पुलिस टीम में शामिल:
उपनिरीक्षक विनय मोहन द्विवेदी, चौकी प्रभारी बाईपास, कांस्टेबल विक्रम बंगारी, कांस्टेबल बृजमोहन कनवासी और कांस्टेबल चक्षु कुमार ने कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

STF का बड़ा ऑपरेशन: करोड़ों की नकली दवाइयों का सिंडिकेट ध्वस्त, फैक्ट्री से हजारों दवाइयाँ और शराब बरामद

Outlook Samachar

ऋषिकेश में गंगा की तेज धारा में बहा मेरठ का 23 वर्षीय युवक, SDRF और पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

Outlook Samachar

देहरादून में 25 लाख की ठगी! भरोसा जीतकर किरायेदार ने महिला को लगाया बड़ा चूना

Outlook Samachar

Leave a Comment