30.1 C
Dehradun, IN
July 5, 2026
https://outlooksamachar.com/
accidentgangmerrutriverउत्तर प्रदेशउत्तराखंड

ऋषिकेश में गंगा की तेज धारा में बहा मेरठ का 23 वर्षीय युवक, SDRF और पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

ऋषिकेश/टिहरी। लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर गंगा में स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मेरठ से घूमने आए पांच युवकों में से एक युवक पानी की तेज धारा में बहकर लापता हो गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम और लक्ष्मणझूला पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका।

एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 2 बजे सिरासू पुल के पास गुलर क्षेत्र में पांच युवक गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान 23 वर्षीय सार्थक पुत्र विनोद कुमार का संतुलन बिगड़ गया और वह तेज बहाव में बहकर डूब गया।घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम ढालवाला मौके पर पहुंची और पुलिस के साथ मिलकर नदी में गहन खोजबीन शुरू की। गंगा का जलस्तर सामान्य से काफी अधिक होने के कारण रेस्क्यू अभियान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। डीप डाइविंग उपकरणों और अन्य संसाधनों की मदद से संभावित स्थानों पर तलाश जारी है।लापता युवक की पहचान सार्थक (23) निवासी खाकर खेड़ा बाईपास, मेरठ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह गाजियाबाद की एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था।

SDRF की अपील
एसडीआरएफ उत्तराखंड ने सभी पर्यटकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि मानसून के दौरान गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा हुआ है। ऐसे में असुरक्षित स्थानों पर स्नान या नदी के किनारे जाने से बचें। केवल अधिकृत और सुरक्षित घाटों का ही उपयोग करें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।

Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

50 बीघा में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का बुलडोजर

Outlook Samachar

दो दिवसीय पूर्व छात्र सम्मेलन का केंद्रीय कृषि एवम् कृषक कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान व मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ

Outlook Samachar

ऋषिकेश में गंगा स्नान करते समय दिल्ली का दंपती बहा, तलाश जारी

Outlook Samachar

Leave a Comment