23.8 C
Dehradun, IN
August 16, 2026
https://outlooksamachar.com/
उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में घरेलू गैस कनेक्शनों की ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 23 अगस्त, 1.59 लाख उपभोक्ताओं ने नहीं कराई KYC

देहरादून। जनपद देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शनों की ई-केवाईसी प्रक्रिया तेजी से जारी है। भारत सरकार ने ई-केवाईसी पूरी करने की अंतिम तिथि पहले 15 अगस्त 2026 निर्धारित की थी, लेकिन अब उपभोक्ताओं को एक और अवसर देते हुए अंतिम तिथि बढ़ाकर 23 अगस्त 2026 कर दी गई है।

जनपद देहरादून में कुल 7,16,845 घरेलू गैस कनेक्शन हैं। इनमें से अब तक 5,57,546 उपभोक्ता ई-केवाईसी पूरी कर चुके हैं, जबकि 1,59,299 उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। ई-केवाईसी लंबित उपभोक्ताओं में 9,243 प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी भी शामिल हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल ने सभी गैस उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपनी ई-केवाईसी पूरी कर लें, ताकि घरेलू एलपीजी सेवाओं का निर्बाध लाभ मिलता रहे।

तीन माध्यमों से कर सकते हैं ई-केवाईसी

उपभोक्ता अपनी ई-केवाईसी तीन सरल माध्यमों से पूरी कर सकते हैं—

  1. संबंधित गैस एजेंसी पर जाकर ई-केवाईसी कराई जा सकती है।
  2. गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी करने वाले डिलीवरी कर्मी के पास उपलब्ध मोबाइल एप और बायोमेट्रिक उपकरण के माध्यम से ई-केवाईसी की जा सकती है।
  3. इंडेन, भारत गैस या एचपी गैस जैसी संबंधित तेल विपणन कंपनी के अधिकृत मोबाइल एप को डाउनलोड कर उपभोक्ता स्वयं भी ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे 23 अगस्त 2026 तक अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी पूरी कर लें। निर्धारित अंतिम तिथि तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं की घरेलू गैस आपूर्ति बाधित हो सकती है और उन्हें व्यावसायिक दरों पर गैस उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय रहते प्रक्रिया पूरी कर किसी भी संभावित परेशानी से बचें।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

पौड़ी में मुख्यमंत्री धामी ने विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण, 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

Outlook Samachar

चमोली में बारिश का कहर: दो हाईवे भूस्खलन से बंद, बदरीनाथ-हेमकुंड के यात्री फंसे

Outlook Samachar

अल्मोड़ा में बोलेरो खाई में गिरी, 11 घायल:4 की हालत गंभीर; कैंची धाम के दर्शन कर जागेश्वर धाम जा रहे थे

Outlook Samachar

Leave a Comment