27.2 C
Dehradun, IN
August 16, 2026
https://outlooksamachar.com/
उत्तराखंडदेहरादून

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून, 16 अगस्त 2026। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने अटल जी को महान राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर वक्ता, प्रख्यात कवि और लोकतांत्रिक मूल्यों के सजग प्रहरी के रूप में स्मरण किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी मां भारती के उपासक थे। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा, सुशासन, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक आदर्शों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी ने भारतीय राजनीति में उच्च आदर्शों और मूल्यों की स्थापना की। उन्होंने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने के साथ ही भारत को विश्व पटल पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदर्शी सोच, सरल एवं सहज व्यक्तित्व तथा राष्ट्रहित के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

डीजल में एथनॉल मिलाने पर सरकार का बड़ा यू-टर्न, जानिए क्यों रोकना पड़ा प्रोजेक्ट

Outlook Samachar

धामी सरकार का ऐतिहासिक फैसला! उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म, अब सभी के लिए एक समान शिक्षा व्यवस्था

Outlook Samachar

हल्द्वानी में अतिक्रमणकारियों पर बड़ा एक्शन, फुटपाथों से हटेंगे कब्जे और अवैध पार्किंग पर होगी सख्त कार्रवाई

Outlook Samachar

Leave a Comment