27.2 C
Dehradun, IN
August 16, 2026
https://outlooksamachar.com/
अपराधउत्तराखंडदेहरादून

लख्खीबाग में शराब तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 8 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस ने लख्खीबाग क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अलग-अलग ब्रांड की 8 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त 2026 को लख्खीबाग क्षेत्र में चेकिंग के दौरान चंदन नगर के पास संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर पेटियों और कट्टों में अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब में कुल 336 पव्वे और 24 हाफ शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंकज आहूजा पुत्र सुभाष चंद, निवासी चंदन नगर, कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र 48 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली नगर में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया है।

बरामद शराब

  • 192 पव्वे इम्पीरियल ब्लू
  • 24 हाफ इम्पीरियल ब्लू
  • 96 पव्वे रॉयल स्टैग
  • 48 पव्वे मेकडावल

बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस टीम

कार्रवाई करने वाली टीम में अ०उ०नि० राजेश शाह, कांस्टेबल प्रमोद, कांस्टेबल हारून, कांस्टेबल संजीव और महिला कांस्टेबल कंचन शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

हरिद्वार में कांवड़ियों की रिकॉर्ड भीड़, 76 लाख पार IG STF ने खुद संभाली सुरक्षा की कमान

Outlook Samachar

नैनीताल में बड़ा एक्शन: बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, डीएम के आदेश पर सख्ती शुरू

Outlook Samachar

नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा हाईकोर्ट? सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रक्रिया तेज होने के आसार

Outlook Samachar

Leave a Comment