26.6 C
Dehradun, IN
July 22, 2026
https://outlooksamachar.com/
अपराधउत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में 25 लाख की ठगी! भरोसा जीतकर किरायेदार ने महिला को लगाया बड़ा चूना

देहरादून। वसंत विहार थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पूर्व किरायेदार पर करीब 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी, एक्टिवा स्कूटर हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में महिला ने थाना वसंत विहार में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

पुलिस के अनुसार रजत एन्क्लेव मिलन विहार निवासी बीना गुप्ता ने बताया कि दो-तीन वर्ष पहले श्रीकांत गहरवाल निवासी हसन अलीपुर हरिद्वार उनके यहां किराये पर रहने आया था। इस दौरान उसने परिवार का विश्वास जीत लिया और कथित तौर पर अलग-अलग बहानों से लगभग 25 लाख रुपये ले लिए।

महिला का आरोप है कि आरोपित ने उनके आभूषण भी गिरवी रखवा दिए। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपित उनका काले रंग का एक्टिवा स्कूटर (संख्या UK07FL0284) मांगकर ले गया, जिसे आज तक वापस नहीं किया। कई बार पैसे और स्कूटर लौटाने की मांग करने पर आरोपित टालमटोल करता रहा और अब कथित रूप से मारपीट कर जान से मरवाने की धमकी दे रहा है।
Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

देहरादून में हत्या के बाद हिंसा का तांडव: घर फूंके, पुलिस पर पथराव, 150 उपद्रवियों पर मुकदमा

Outlook Samachar

नैनीताल में बड़ा एक्शन: बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, डीएम के आदेश पर सख्ती शुरू

Outlook Samachar

उत्तराखंड: जसपुर में अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार की बुलडोजर कार्रवाई से सरकारी भूमि मुक्त

Outlook Samachar

Leave a Comment