27.2 C
Dehradun, IN
August 16, 2026
https://outlooksamachar.com/
उत्तराखंड

वीपीएचईपी पीपलकोटी के टेल रेस टनल हादसे में मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख और घायलों को ₹1 लाख की अनुग्रह राशि देगा टीएचडीसी इंडिया लि.

ऋषिकेश, 15 अगस्त 2026। विष्णुगाड़–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना (VPHEP) के टेल रेस टनल (TRT) में 13 अगस्त 2026 को हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के बाद टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (THDCIL) ने प्रभावित श्रमिकों एवं उनके परिवारों के लिए अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

टीएचडीसीआईएल के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक श्रमिक के निकटतम परिजन (Next of Kin) को ₹5 लाख तथा प्रत्येक घायल श्रमिक को ₹1 लाख की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।

टीएचडीसीआईएल प्रबंधन ने दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत श्रमिकों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट की है। प्रबंधन ने कहा कि यह अत्यंत कठिन और पीड़ादायक समय है तथा टीएचडीसीआईएल प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ा है।

कंपनी ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहयोग एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया है। टीएचडीसीआईएल ने हादसे में घायल श्रमिकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

25 लाख की ठगी में अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

Outlook Samachar

रोमांच बना जानलेवा! धारी देवी दर्शन से लौटे 21 वर्षीय युवक की बंजी जंपिंग के बाद संदिग्ध मौत

Outlook Samachar

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर, बाल-बाल बचे

Outlook Samachar

Leave a Comment