24.8 C
Dehradun, IN
August 5, 2026
https://outlooksamachar.com/
उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खोला खजाना, पांच मंदिरों के सौंदर्यीकरण को दी करोड़ों की स्वीकृति

उत्तराखंड – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में पांच मंदिरों के सुंदरीकरण एवं निर्माण कार्यों के लिए 3.45 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। जनपद पौड़ी के विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर में विकासखंड द्वारीखाल के अंतर्गत कठुड़ बड़ा, देवीखाल में स्थित मां बाल कुंवारी माता मंदिर के सुंदरीकरण के लिए 72.67 लाख में से प्रथम किस्त के रूप में 43.60 लाख की स्वीकृति दी है।

विभिन्न विकास कार्यों के लिए कुल पांच करोड़ की राशि मंजूर

इसके अलावा, विकासखंड दुगड्डा के महाब गढ़ मंदिर के सुंदरीकरण के लिए 1.69 करोड़ की स्वीकृति में से 1.02 करोड़ की पहली किस्त भी मंजूर की गई है। जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट में हरिचंद देवता मंदिर के मास्टर प्लान के लिए 1.42 करोड़ की स्वीकृति दी गई, जिसमें से 85.08 लाख की राशि स्वीकृत की गई है।

अल्मोड़ा के सल्ट में गुरु गोरखनाथ मंदिर के लिए 99.61 लाख

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ के ग्राम मिलम में नंदा देवी मंदिर की साज-सज्जा एवं अन्य कार्यों के लिए 90.16 लाख की स्वीकृति दी, जिसमें से 54.09 लाख की पहली किस्त शामिल है। अल्मोड़ा के सल्ट में गुरु गोरखनाथ मंदिर के लिए 99.61 लाख की राशि में से 59.76 लाख की पहली किस्त स्वीकृत की गई।

उत्तरांचल प्रेस क्लब को खेल सामग्री के लिए पांच लाख

चंपावत में तामली से रूपालीगाड तक मोटर मार्ग के निर्माण के लिए 79.44 लाख की स्वीकृति दी गई, जबकि नई टिहरी में जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए 93.85 लाख की स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही, देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब को खेल सामग्री के लिए पांच लाख की आर्थिक सहायता भी मंजूर की गई है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

रुद्रप्रयाग: सिरोबगड़ लैंडस्लाइड जोन में भारी भूस्खलन, 10 किमी लंबा जाम; 15 जुलाई तक बारिश का अलर्ट

Outlook Samachar

Breaking News: होमगार्ड विभाग में बड़ा खेल! पहले उपनल कर्मी को हटाया, फिर वापस लिया? मुख्यमंत्री की छवि खराब करने की साजिश तो नहीं

Outlook Samachar

उत्तराखंड को मिलेगा 5 नए हेली रूट का तोहफा, देहरादून से 4 शहरों के लिए उड़ान जल्द

Outlook Samachar

Leave a Comment