24.8 C
Dehradun, IN
August 5, 2026
https://outlooksamachar.com/
उत्तराखंड

महापौर शंभू पासवान के जन्मदिन पर ऋषिकेश को विकास की सौगात, ₹24.68 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण

ट्रांजिट कैंप से जोशी वर्कशॉप तक बनी सड़क, क्षेत्रवासियों को मिलेगा बेहतर और सुरक्षित आवागमन

ऋषिकेश, 05 अगस्त 2026। महापौर शंभू पासवान के जन्मदिवस के अवसर पर नगर निगम ऋषिकेश ने विकास कार्यों की कड़ी में एक और महत्वपूर्ण परियोजना जनता को समर्पित की। ट्रांजिट कैंप से जोशी वर्कशॉप तक लगभग ₹24.68 लाख की लागत से निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का बुधवार को विधिवत लोकार्पण किया गया।

लोकार्पण समारोह में नगर निगम के अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्षदों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने महापौर शंभू पासवान का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में नगर में चल रहे विकास कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर महापौर शंभू पासवान ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य ऋषिकेश के प्रत्येक वार्ड में सड़क, जल निकासी, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का उद्देश्य केवल निर्माण कराना नहीं, बल्कि नागरिकों के जीवन को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और बेहतर बनाना है।

महापौर ने कहा कि ट्रांजिट कैंप से जोशी वर्कशॉप तक बनी इंटरलॉकिंग सड़क से क्षेत्रवासियों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही बरसात के दौरान जलभराव और कीचड़ जैसी समस्याओं में कमी आएगी तथा क्षेत्र की सुंदरता में भी वृद्धि होगी। उन्होंने भरोसा जताया कि नगर निगम भविष्य में भी जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाता रहेगा।

कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने इस सड़क निर्माण को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए नगर निगम और महापौर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि महापौर शंभू पासवान के नेतृत्व में ऋषिकेश विकास, स्वच्छता और आधुनिक आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

20 साल बाद बदलेगी एलटी शिक्षकों की वरिष्ठता सूची, चार हजार से अधिक शिक्षकों पर पड़ेगा असर

Outlook Samachar

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में तीन निर्माणाधीन भवन सील

Outlook Samachar

गोपेश्वर में बेकाबू ट्रक का कहर: बैरिकेड तोड़ भाग रहे चालक ने बाइक सवार मुकेश नेगी को कुचला, मौके पर मौत

Outlook Samachar

Leave a Comment