25.7 C
Dehradun, IN
August 8, 2026
https://outlooksamachar.com/
उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में रफ्तार का कहर: सिटी बस ने एक के बाद एक कई लोगों को मारी टक्कर, 6 गंभीर घायल

देहरादून के लालपुर क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सिटी बस ने सड़क पर चल रहे लोगों को कुचल दिया।

देहरादून के पटेलगनर लालपुर क्षेत्र में एक सिटी बस ने छह लोगों को कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस ने सड़क किनारे चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार बस चालक को दौरा पड़ा था। चालक फिलहाल पुलिस हिरासत में है।

हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की टक्कर से छह से अधिक लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया और राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना के बाद घायल सड़क पर तड़पते रहे, लेकिन उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए शुरुआत में कोई वाहन चालक तैयार नहीं हुआ। स्थिति ऐसी बन गई कि पुलिस को राह चलते वाहनों को जबरन रुकवाना पड़ा, ताकि घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा जा सके।

कई लोगों ने घायलों की मदद के लिए आगे आकर पुलिस का सहयोग किया

बताया जा रहा है कि समय पर एंबुलेंस भी मौके पर नहीं पहुंच सकी, जिसके चलते स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायलों को ई-रिक्शा और ऑटो में बैठाकर अस्पताल रवाना किया। दर्दनाक हादसे का मंजर देखकर आसपास मौजूद लोग भी सहम गए। कई लोगों ने घायलों की मदद के लिए आगे आकर पुलिस का सहयोग किया। दुर्घटना के कारण क्षेत्र में काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

ऋषिकेश में एमडीडीए का बुलडोजर एक्शन, भू-माफियाओं पर बड़ा प्रहार, पांच ठिकानों पर सीलिंग-ध्वस्तीकरण

Outlook Samachar

एमडीडीए का मेगा एक्शन: डोईवाला में 30 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, मसूरी समेत कई निर्माण सील

Outlook Samachar

कॉस्मेटिक की दुकान में छिपा था नशे का साम्राज्य! STF ने दबोचा शातिर तस्कर, कोडीन-ट्रामाडोल की बड़ी बरामदगी

Outlook Samachar

Leave a Comment