24.8 C
Dehradun, IN
July 13, 2026
https://outlooksamachar.com/
उत्तराखंड

48 घंटे में Mercedes का माइलेज 17 से 5 KMPL! सौरव जोशी के दावे से E20 पेट्रोल पर मचा बवाल, Mercedes ने दी सफाई

देश के लोकप्रिय यूट्यूबर और व्लॉगर सौरव जोशी ने E20 (20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका दावा है कि उनकी Mercedes-Benz SUV का माइलेज महज 48 घंटे के भीतर 17 किमी/लीटर से घटकर 5 किमी/लीटर रह गया। इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर E20 पेट्रोल को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।

अपने हालिया व्लॉग में सौरव जोशी ने कार के डिजिटल डिस्प्ले का हवाला देते हुए बताया कि उनकी Mercedes पहले करीब 17 किमी/लीटर का माइलेज दिखा रही थी। बाद में यह घटकर 9 किमी/लीटर और फिर 5 किमी/लीटर तक पहुंच गया।

उन्होंने यह भी कहा कि पहले फुल टैंक पर कार लगभग 800 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज दिखाती थी, जबकि अब वही रेंज घटकर करीब 480 किलोमीटर रह गई है। इसे लेकर उन्होंने इंजन की परफॉर्मेंस और लंबी अवधि की विश्वसनीयता पर भी चिंता जताई।

हालांकि, वीडियो में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि दिखाया गया आंकड़ा रियल-टाइम माइलेज था या ओवरऑल एवरेज माइलेज। वाहन विशेषज्ञों के अनुसार रियल-टाइम माइलेज ट्रैफिक, सड़क की स्थिति और ड्राइविंग स्टाइल के अनुसार तेजी से बदल सकता है।

E20 पेट्रोल को बताया वजह

सौरव जोशी का कहना है कि स्थानीय पेट्रोल पंपों पर मिलने वाला E20 पेट्रोल उनकी कार के माइलेज में गिरावट की वजह हो सकता है। उन्होंने कहा कि अब पेट्रोल भरवाते समय भी उन्हें चिंता होती है कि कहीं इसका असर इंजन पर न पड़े।

Mercedes-Benz ने क्या कहा?

मामला चर्चा में आने के बाद Mercedes-Benz ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि उसके सभी BS6 पेट्रोल वाहन E20 फ्यूल के साथ पूरी तरह कम्पैटिबल हैं और संबंधित सरकारी मानकों के अनुसार प्रमाणित हैं।

कंपनी ने कहा कि ग्राहकों की सुरक्षा, वाहन की विश्वसनीयता और बेहतर प्रदर्शन उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए E20 पेट्रोल को लेकर अनावश्यक चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

सरकार का क्या है कहना?

भारत सरकार पूरे देश में E20 पेट्रोल के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रही है। सरकार का कहना है कि इससे आयातित ईंधन पर निर्भरता कम होगी, प्रदूषण में कमी आएगी और किसानों को भी लाभ मिलेगा।

सरकार यह भी मानती है कि E20 पेट्रोल के कारण कुछ मामलों में माइलेज में हल्की कमी आ सकती है, लेकिन इससे इंजन खराब होने का कोई प्रमाणित मामला सामने नहीं आया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी पहले इस तरह के दावों को खारिज कर चुके हैं।

सौरव जोशी के दावे के बाद E20 पेट्रोल को लेकर चर्चा जरूर तेज हुई है, लेकिन अभी तक यह साबित नहीं हुआ है कि उनकी कार के माइलेज में आई गिरावट की वजह केवल E20 पेट्रोल ही है। वाहन निर्माता कंपनी का कहना है कि उसके BS6 वाहन E20 फ्यूल के लिए पूरी तरह उपयुक्त हैं। ऐसे में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले तकनीकी जांच और आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार करना उचित होगा।

Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

कण्वाश्रम पर्यटन के क्षेत्र में विश्व पटल पर दिखाई देगा : ऋतु खण्डूडी भूषण

Outlook Samachar

युवाओं को फ्यूचर रेडी बनने की दिशा में काम करे उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय: राज्यपाल

Outlook Samachar

देहरादून महायोजना-2041: जनता के सुझावों से आकार ले रहा शहर का भविष्य, चौथे दिन जनसुनवाई में उमड़ी भारी सहभागिता

Outlook Samachar

Leave a Comment