23.4 C
Dehradun, IN
August 22, 2026
https://outlooksamachar.com/
उत्तराखंडदेहरादून

युवाओं को फ्यूचर रेडी बनने की दिशा में काम करे उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय: राज्यपाल

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बुधवार को लोक भवन में उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) तृप्ता ठाकुर ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कुलपति ने राज्यपाल को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं अनुसंधान गतिविधियों के साथ-साथ उत्तराखण्ड के समग्र विकास में प्रौद्योगिकी की भूमिका को सशक्त बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रस्तुतीकरण दिया।

राज्यपाल ने विश्वविद्यालय को तकनीकी शिक्षा को उत्तराखण्ड के समग्र विकास की आवश्यकताओं से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को फ्यूचर रेडी एवं इंडस्ट्री रेडी बनाने के लिए उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकास, नवाचार, स्टार्टअप एवं उद्यमिता को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने विश्वविद्यालय को महिलाओं के तकनीकी सशक्तीकरण, डिजिटल कौशल विकास तथा नवाचार आधारित उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम संचालित करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर सचिव राज्यपाल रीना जोशी भी उपस्थित रही।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

मुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज, मालदेवता में आवागमन सुरक्षित

Outlook Samachar

उफनती बीन नदी में पलटी मैक्स, जान बचाने को जूझते रहे 2 लोग; SDRF ने रात में किया साहसिक रेस्क्यू

Outlook Samachar

देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’

Outlook Samachar

Leave a Comment