26.2 C
Dehradun, IN
August 18, 2026
https://outlooksamachar.com/
उत्तराखंडदेहरादूननई दिल्ली

देहरादून – दिल्ली एक्सप्रेसवे: एलिवेटेड रोड पर खतरा बनी चट्टानों का हटना जारी, एक सप्ताह तक रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड के लिए खतरा बनी छह चट्टानों में से तीन को हटाया जा चुका है, जबकि शेष तीन को हटाने का कार्य जारी है। चट्टान हटाने के चलते अगले एक सप्ताह तक इस मार्ग पर यातायात डायवर्ट रहेगा।

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर बनी एलिवेटेड रोड के लिए खतरा बनी छह चट्टानों में से तीन हटा दी गई हैं। एनएचएआई अभी तीन चट्टानें हटाने पर काम कर रहा है। चट्टाने हटाने के लिए एलिवेटेड रोड एक सप्ताह तक के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। हालांकि एनएचएआई ने दोपहिया वाहन चालकों को राहत देते हुए उनके आवगमन को सुचारु रखा है।

दरअसल, एक्सप्रेसवे पर बनी एलिवेटेड रोड पर एनएचएआई इस समय खतरे को देखते हुए चट्टान हटाने का काम कर रहा है। इस एक्सप्रेसवे पर पहाड़ काटकर एलिवेटेड रोड बनाई गई है। ऐसे में चट्टान से पत्थर नीचे गिरने की आशंका को देखते हुए एनएचएआई इसे हटाने का काम कर रहा है। पिछले काफी समय से चल रहे काम के बाद एनएचएआई ने तीन चट्टानें हटा दी हैं लेकिन अब भी तीनों का खतरा बना हुआ है। एनएचएआई ने अब इन बची हुई तीन चट्टानों को भी हटाने का काम शुरू कर दिया है। ऐसे में अभी एलिवेटेड रोड पर रूट डायवर्ट के समय को भी आगे बढ़ा दिया गया है। एनएचएआई के अधिकारियों के मुताबिक एक सप्ताह में तीनों चट्टानों को हटाने का मुख्य काम खत्म कर लिया जाएगा। इसके बाद मार्ग को भी पूरी तरह खोल दिया जाएगा।

मानसून से पहले होना था काम

एक्सप्रेसवे पर एनएचएआई एक महीने से ज्यादा से चट्टान हटाने का काम कर रहा है। एनएचएआई का दावा था कि मानसून से पहले (आठ जून तक) यह काम कर लिया जाएगा, ताकि बारिश में चट्टान से कोई खतरा पैदा न हो लेकिन एक महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी काम पूरा नहीं हुआ। अब मानसून भी शुरू हो चुका है और बारिश में काम करने में दिक्कत आएगी।

एलिवेटेड रोड पर छह चट्टानों को हटाया जाना था। तीन चट्टानें हटाई गई हैं, अभी तीन को हटाने का काम चल रहा है। एक सप्ताह तक और रूट डायवर्ट रखा जाएगा। कई जगह दोपहिया वाहनों के लिए आवागमन शुरू करा दिया गया है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

मल्लिकार्जुन खरगे के संबोधन के बाद उसी मंच का BJP के लोगों द्वारा ‘शुद्धिकरण’ किया जाना बेहद शर्मनाक, घृणित और निंदनीय:- यशपाल आर्य

Outlook Samachar

उत्तराखंड में सेब, कीवी और ड्रैगन फ्रूट उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा, क्लस्टर आधारित खेती पर जोर

Outlook Samachar

उत्तराखण्ड बना आस्था का महाकेंद्र! चारधाम से कैंची धाम तक श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड सैलाब

Outlook Samachar

Leave a Comment