29.9 C
Dehradun, IN
August 8, 2026
https://outlooksamachar.com/
उत्तराखंड

उत्तराखंड: देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कार गहरी खाई में गिरी, 5 की मौत, एक बच्चा घायल

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कुंडाधार के समीप हरिद्वार से पौड़ी जा रही एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है।

जानकारी के अनुसार कार में करीब छह से सात लोग सवार थे। देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिना देर किए पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने भी शुरुआती राहत कार्य में सहयोग किया।

सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अब तक टीम ने खाई से पांच शव बरामद किए हैं। घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद ही दुर्घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी। प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाने और राहत कार्य में सहयोग करने की अपील की है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

देवप्रयाग में दर्दनाक हादसा: केदारनाथ जा रहे परिवार की डेढ़ वर्षीय बच्ची ट्रक की चपेट में आकर मौत, हाईवे पर लगा जाम

Outlook Samachar

उत्तराखंड के दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों को केंद्र का बुलावा, सविन बंसल बने लोकसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव

Outlook Samachar

रायपुर में शराब ठेके के बाहर गोलीबारी: आक्रोशित जनता ने जिला आबकारी अधिकारी के माध्यम से DM को सौंपा ज्ञापन

Outlook Samachar

Leave a Comment