33 C
Dehradun, IN
June 29, 2026
https://outlooksamachar.com/
उत्तराखंड

देवप्रयाग में दर्दनाक हादसा: केदारनाथ जा रहे परिवार की डेढ़ वर्षीय बच्ची ट्रक की चपेट में आकर मौत, हाईवे पर लगा जाम

देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर मुल्यागांव के पास रविवार को एक बाइक ट्रक की चपेट में आने से उसमें परिवार वालों के साथ सवार डेढ़ वर्ष की मासूम की मौत हो गई।

हादसे के बाद गेहूं से लदा ट्रक सड़क पर पलट गया जिससे हाईवे पर करीब पौन घंटे तक जाम लगा रहा।

पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार पानीपत से श्रीनगर की ओर आ रहा सीमेंट से लदा एक ट्रक मुल्यागांव के पास चढ़ाई चढ़ते समय अचानक पीछे की ओर खिसकने लगा। ट्रक को पीछे आता देख उसके पीछे चल रहे गेहूं से भरे दूसरे ट्रक के चालक ने भी वाहन पीछे करना शुरू कर दिया।

इसी दौरान पीछे से बाइक पर पत्नी और डेढ़ वर्षीय पुत्री नौनी के साथ आ रहे अंकित की बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। बाइक सवार संभल नहीं सका और डेढ़ वर्ष की मासूम नौनी छिटककर ट्रक के अगले पहिये के नीचे आ गई

मुल्यागांव के समीप सड़क पर पलटा राशन से भरा ट्रक । संवाद

और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गेहूं से लदा ट्रक सड़क पर पलट गया और ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस के अनुसार राजेंद्र सिंह (29) को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक सैनिक कालोनी वार्ड नंबर 11 पानीपत है जो बाइक से परिवार के साथ केदारनाथ जा रहे थे। बच्ची का शव बेस अस्पताल श्रीकोट भेजा गया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाकर हाईवे पर यातायात सुचारु किया गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

ऋषिकेश में गंगा स्नान करते समय दिल्ली का दंपती बहा, तलाश जारी

Outlook Samachar

अब नहीं बनेगी कूड़ाघर रिस्पना! डीएम खुद उतरे मैदान में, 12 जेसीबी-15 डम्परों के साथ शुरू हुआ ‘मिशन पुनर्जीवन

Outlook Samachar

जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल

Outlook Samachar

Leave a Comment