23.8 C
Dehradun, IN
August 2, 2026
https://outlooksamachar.com/
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग: जंगल में घास लेने गई महिला का फिसला पैर, तेज बहाव में बहने से मौत

रुद्रप्रयाग: जिले के सेमकोटी क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घास लेने जंगल गई एक महिला का पैर फिसलने से वह गदेरे के तेज बहाव में बह गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से खोज एवं बचाव अभियान चलाया। काफी प्रयासों के बाद महिला का शव बरामद कर पुलिस को सौंप दिया गया।

जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र के अनुसार, रविवार सुबह करीब 11:32 बजे ग्राम प्रधान सेमकोटी ने सूचना दी कि ग्राम स्वारा नामी तोक में तिमली से आगे घास लेने गई एक महिला अचानक पैर फिसलने से गदेरे में गिर गई और तेज बहाव में बह गई। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने जल पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ बसुकेदार की टीम को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया। राहत एवं बचाव दल ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर महिला की तलाश शुरू की। करीब 12:30 बजे संयुक्त टीम ने गदेरे से महिला का शव बरामद कर लिया। इसके बाद शव को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

मृतका की हुई पहचान

पुलिस ने मृतका की पहचान श्रीमती विनीता देवी (38 वर्ष), पत्नी श्री हिम्मत सिंह नेगी, निवासी ग्राम कोटी के रूप में की है। हादसे की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रशासन ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए लोगों से पहाड़ी क्षेत्रों, गदेरों और नदी-नालों के आसपास अत्यधिक सावधानी बरतने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि बरसात के दौरान तेज बहाव वाले क्षेत्रों और जोखिम वाले स्थानों पर जाने से बचें, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और 1 IFS अधिकारियों के हुए ट्रांसफर

Outlook Samachar

देहरादून पहुंचे Rahul Gandhi, जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, दिवंगत कांग्रेस नेता के जाएंगे घर

Outlook Samachar

टौंस नदी पर बने पुल के एप्रोच मार्ग धंसने का लोनिवि मंत्री ने लिया संज्ञान

Outlook Samachar

Leave a Comment