27.2 C
Dehradun, IN
July 17, 2026
https://outlooksamachar.com/
उत्तराखंडदेहरादूननई दिल्ली

देहरादून पहुंचे Rahul Gandhi, जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, दिवंगत कांग्रेस नेता के जाएंगे घर

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गए है। जहां कांग्रेस के नेताओं और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। यहां से वो सड़क मार्ग से देहरादून रवाना होंगे। जिसके बाद वो दिवगंत नेता के घर पहुंचेगे। उसके बाद आज शाम पांच बजे बन्नू स्कूल ग्राउंड में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे।

दिवंगत कांग्रेस नेता के घर जाएंगे राहुल गांधी

बताते चलें कि बीते दिन गुरुवार को लोहे का पिलर गिरने से एक वरिष्ट कांग्रेस नेता की मौत हो गई थी। इसी को देखते हुए राहुल गांधी के प्रोग्राम में थोड़ा बदलाव हुआ है। जानकारी के मुताबिक जौलीग्रांट एयरपोर्ट से वो दिवंगत अमर मेहता के घर जाएंगे। पार्टी के नेता अमर मेहता के घर जाकर राहुल गांधी उनके परिजनों को सांत्वना देंगे।

एक घंटे की लेंगे बैठक

कांग्रेस पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार इसके बाद राहुल गांधी करीब 1 घंटे की बैठक कार्यकर्ताओं के साथ लेंगे। जिसके बाद शाम 5:00 बजे वो छात्रों की गूंज कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: अगले 3 दिन भारी बारिश, पहाड़ों में बढ़ा भूस्खलन का खतरा

Outlook Samachar

मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

Outlook Samachar

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी के निर्देश, अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों, मॉल, होटल और सार्वजनिक भवनों का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

Outlook Samachar

Leave a Comment