23.1 C
Dehradun, IN
August 23, 2026
https://outlooksamachar.com/
उत्तराखंडदेहरादून

वीकेंड पर दून पुलिस का ‘ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक’, 500 से अधिक लोगों से पूछताछ

देहरादून, 23 अगस्त। वीकेंड के दौरान आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी के लिए दून पुलिस ने ‘ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक’ चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में नगर और देहात क्षेत्र में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने देर रात तक व्यापक चेकिंग अभियान चलाया।

22/23 अगस्त की रात चले अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात्रि के समय घूम रहे 500 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ की। इनमें से 53 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाकर पूछताछ एवं सत्यापन की कार्रवाई की गई। सत्यापन के बाद संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 15 वाहन चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहनों को सीज किया गया। वहीं, यातायात नियमों के उल्लंघन पर 36 वाहन चालकों के एमवी एक्ट के तहत चालान किए गए और उनसे कुल 32,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

इसके अलावा 46 वाहन चालकों के चालान माननीय न्यायालय के लिए किए गए, जबकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 23 वाहनों को सीज किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से चेकिंग करते हुए आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी एवं वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

दून पुलिस का कहना है कि रात्रि में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और अपराधों की रोकथाम के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

देहरादून में धूमधाम से मनेगा कारगिल विजय दिवस, मुख्यमंत्री करेंगे शहीदों के परिजनों को सम्मानित

Outlook Samachar

लालकुआं में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर: मौके पर ही सुलझीं लोगों की समस्याएं

Outlook Samachar

ऋषिकेश में गंगा की तेज धारा में बहा मेरठ का 23 वर्षीय युवक, SDRF और पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

Outlook Samachar

Leave a Comment