• Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी जल्द होगी शुरू, स्पोर्ट्स साइंस और जर्नलिज्म में मिलेंगे करियर के नए अवसर
Image

उत्तराखंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी जल्द होगी शुरू, स्पोर्ट्स साइंस और जर्नलिज्म में मिलेंगे करियर के नए अवसर

हल्द्वानी। उत्तराखंड को खेल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए गोलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम स्थित उत्तराखंड राज्य खेल विश्वविद्यालय ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। विश्वविद्यालय के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को खेल आधारित करियर के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से शनिवार को स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन मल्टीपर्पज हॉल में किया गया, जिसमें खेल शिक्षा के विभिन्न आयामों पर विस्तृत चर्चा हुई।

कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उत्तराखंड स्टेट स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के कुलपति एवं आईएएस अधिकारी अमित सिन्हा ने कहा कि विश्वविद्यालय का संचालन जल्द शुरू होने जा रहा है और इसी को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कॉन्क्लेव का उद्देश्य हल्द्वानी समेत पूरे उत्तराखंड के युवाओं और अभिभावकों को विश्वविद्यालय की विशेषताओं, पाठ्यक्रमों और भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराना है।

अमित सिन्हा ने कहा कि विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स साइंस, स्पोर्ट्स मैनेजमेंट और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म जैसे आधुनिक और रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं, जो खेलों के समग्र विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी, कोच और खेल संगठन के विकास में स्पोर्ट्स साइंस और स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की अहम भूमिका होती है, जबकि स्पोर्ट्स जर्नलिज्म खेलों को समाज तक पहुंचाने और खिलाड़ियों की उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

उन्होंने कहा कि देश में स्पोर्ट्स जर्नलिज्म के अवसर अभी भी सीमित हैं, जिसके कारण खेलों से जुड़ी सकारात्मक गतिविधियों और प्रतिभाओं को पर्याप्त मंच नहीं मिल पाता। ऐसे में उत्तराखंड राज्य खेल विश्वविद्यालय का यह प्रयास खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में भी नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा।

कॉन्क्लेव में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और खेल जगत से जुड़े वक्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए।

Releated Posts

UKSSSC स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा 14 जून को, 449 केंद्रों पर AI निगरानी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा 14 जून को प्रदेश में 449 केंद्रों पर…

ByByOutlook Samachar Jun 13, 2026

उत्तराखण्ड में फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों के पूरे नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने के मिशन में एसटीएफ को बड़ी सफलता

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “अपराध मुक्त उत्तराखण्ड” के विजन तथा पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ के निर्देशन…

ByByOutlook Samachar Jun 13, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न

देहरादून। देश की राष्ट्रपति एवं सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को देहरादून स्थित…

ByByOutlook Samachar Jun 13, 2026

नैनीताल में बड़ा हादसा: बेकाबू जल संस्थान का ट्रक भीड़ में घुसा, दिल्ली की दो महिला पर्यटक गंभीर घायल

नैनीताल: जनपद Nainital में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोरकर रख दिया। मल्लीताल के…

ByByOutlook Samachar Jun 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top