27.9 C
Dehradun, IN
August 11, 2026
https://outlooksamachar.com/
उत्तराखंडदेहरादून

आंगनबाड़ी साड़ी-सूट खरीद पर बवाल: मंत्री रेखा आर्य पर कमीशनखोरी और घटिया गुणवत्ता के गंभीर आरोप

विकासनगर: जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के निर्देशन में गत वर्ष आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खरीदी गई साड़ियों और सूटों की गुणवत्ता बेहद खराब है।

नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि विभाग द्वारा 29,005 साड़ियां और 35,931 सूट खरीदे गए। इनकी खरीद दर ₹495 प्रति साड़ी और ₹496 प्रति सूट तय की गई, जबकि खुले बाजार में इन्हीं घटिया साड़ी-सूटों की कीमत मात्र ₹250 से ₹300 तक है।
“ये साड़ी-सूट गाड़ी साफ करने के काम भी नहीं आ सकतीं”

नेगी ने कहा कि इतनी खराब गुणवत्ता की वजह से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं इन कपड़ों को पहनने से इनकार कर रही हैं। हजारों साड़ी-सूट गोदामों में पड़े-पड़े सड़ रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कमीशनखोरी के चक्कर में मंत्री रेखा आर्य ने जानबूझकर घटिया सामान खरीदा, जिससे न सिर्फ आंगनबाड़ी बहनों का शोषण हो रहा है, बल्कि सरकार को भी भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है।

मोर्चा की मांग:

सरकार तुरंत इस कमीशनखोरी पर रोक लगाए और साड़ी-सूट खरीद के बजाय डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खातों में राशि ट्रांसफर करे, ताकि वे अपनी पसंद का सम्मानजनक कपड़ा खरीद सकें।
पत्रकार वार्ता में हाजी असद और सुशील भारद्वाज भी मौजूद रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

अल्मोड़ा : श्रावणी मेले का शुभारंभ: जागेश्वर धाम में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

Outlook Samachar

देहरादून: ‘ऑपरेशन प्रहार’ में बड़ी सफलता, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की एक्टिवा स्कूटी बरामद

Outlook Samachar

देहरादून: संविधान हत्या दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला अध्याय

Outlook Samachar

Leave a Comment