25.7 C
Dehradun, IN
July 15, 2026
https://outlooksamachar.com/
उत्तराखंडदेहरादून

इस बार कांवड़ मेले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर, ATS-STF भी रहेंगी तैनात

देहरादून, 15 जुलाई। आगामी श्रावण कांवड़ मेला-2026 के सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांवड़ यात्रा से जुड़े जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।

डीजीपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ियों की सुरक्षा, सुगम यातायात और कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल, महिला पुलिस, एटीएस, एसटीएफ, बम निरोधक दस्ता (BDS), एसडीआरएफ और अभिसूचना इकाइयों की विशेष तैनाती की जाएगी। प्रमुख स्नान घाटों पर गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीमें भी 24 घंटे मुस्तैद रहेंगी।

कांवड़ मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग, पार्किंग, होल्डिंग एरिया और प्रमुख धार्मिक स्थलों की निगरानी ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों से लगातार की जाएगी। भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था के लिए विस्तृत ट्रैफिक प्लान तैयार कर उत्तराखंड के साथ उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली सहित सीमावर्ती राज्यों में भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

डीजीपी ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए बताया कि हरिद्वार में साइबर कमांडो की विशेष टीम 24×7 सोशल मीडिया और साइबर स्पेस की निगरानी करेगी। साथ ही सीमावर्ती राज्यों की पुलिस के साथ लगातार समन्वय और इंटेलिजेंस साझा करने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के लिए आवास, भोजन, पेयजल और विश्राम जैसी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा श्रद्धालुओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया। डीजीपी ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस पूरी सतर्कता, सेवा भावना और समर्पण के साथ कांवड़ मेला-2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल

Outlook Samachar

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत

Outlook Samachar

नीति आयोग के सदस्य डॉ एम श्रीनिवास एवं उनकी टीम का मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने किया स्वागत, प्रमुख सचिव डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम ने राज्य की प्रगति का दिया प्रेजेंटेशन

Outlook Samachar

Leave a Comment