• Home
  • Uncategorized
  • जिला योजना की संरचना एवं कार्ययोजना तैयार करने को लेकर सीडीओं ने ली विभागवार समीक्षा बैठक
Image

जिला योजना की संरचना एवं कार्ययोजना तैयार करने को लेकर सीडीओं ने ली विभागवार समीक्षा बैठक

जिला योजना वर्ष 2025-26 की संरचना एवं कार्ययोजना तैयार करने को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने विकास भवन सभागार में विभागवार समीक्षा बैठक ली। जिसमें विभागों को अनुमोदित धनराशि के सापेक्ष मद, योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने विभागों को जिला योजना में जन उपयोगी प्रस्तावों को शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय स्तर पर किए जा रहे नवाचार कार्यक्रमों को भी योजना में शामिल करने को कहा। सभी विभागों को निर्देशित किया कि अपने विभाग की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करते हुए जिला योजना बजट का उचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए। रोजगारपरक योजनाओं के साथ विकास योजनाओं के प्रस्ताव शामिल करें और जिला योजना की गाइडलाइन के अनुरूप ही कार्य करना सुनिश्चित करें।
 
मुख्य विकास अधिकारी ने 19 मई को कृषि, उद्यान, दुग्ध, मत्स्य, समाज कल्याण, 20 मई को लघु सिंचाई, नलकूप, उरेडा, उद्योग, प्रारंभिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा और 21 मई को रेशम, क्रीड़ा, एलोपैथिक चिकित्सा, महिला कल्याण, बाल विकास, पर्यटन एवं सूचना विभाग के अंतर्गत जिला योजना में प्रस्तावित कार्ययोजना की गहनता से समीक्षा करते हुए विभागों को आवश्यक दिशा निदेश जारी किए। बैठक में सभी विभागों ने जिला योजना के तहत प्रस्तावित कार्यो के बारे में विस्तार से अवगत कराया

Releated Posts

डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन

देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश तक स्थगित

देहरादून, 24 जून 2025-उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई

देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025
2 Comments Text
  • Eliana1197 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Cool partnership https://shorturl.fm/FIJkD
  • Brian4085 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Very good https://shorturl.fm/bODKa
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top