• Home
  • Sports
  • 20वां गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन
Image

20वां गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन

राजभवन गोल्फ क्लब नैनीताल द्वारा 30 मई से आयोजित तीन दिवसीय ’’गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट-2025’’ रविवार को सम्पन्न हो गया। इस टूर्नामेंट में देश के विभिन्न राज्यों से 177 गोल्फरों ने हिस्सा लिया। राजभवन नैनीताल में आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में राज्यपाल/अध्यक्ष राजभवन गोल्फ क्लब, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) द्वारा टूर्नामेंट में विभिन्न वर्गों के विजेताओं व उपविजेताओं को पुरस्कृत किया गया। 20वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के ओवर ऑल विजेता/चैंपियन समर्थ जैन रहे। टूर्नामेंट में उपविजेता नुसरत अब्बासी घोषित हुए। बेस्ट नेट विजेता सुधीर सिंह और उपविजेता कर्नल संजीव पंत रहे।वहीं टूर्नामेंट में सुपर वेटरन ग्रॉस कैटेगरी में कर्नल एस. सी. गुप्ता विजेता और एस. के. सूरी उपविजेता रहे। महिला कैटेगरी में डॉ. सृष्टि धौन विजेता और शरण्या साह उपविजेता रही। वेटरन ग्रॉस कैटेगरी में जफर इकबाल विजेता और नरोत्तम दास उपविजेता रहे। मास्टर भव्य रतन को सबसे होनहार गोल्फर का खिताब मिला। प्रतियोगिता में जूनियर कैटेगरी में 15-17 आयु वर्ग में अमायरा बजाज विजेता और ऐमीर उस्मानी उपविजेता रहे। (12-14) आयु वर्ग में समृद्ध चंद ठाकुर विजेता और मेधांश बिष्ट उपविजेता रहे। 12 वर्ष से कम आयु वर्ग में रूशांक प्रताप सिंह सिजवाली विजेता और मोहम्मद माज मंसूर उपविजेता घोषित किए गए।

    राज्यपाल ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि गोल्फ प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों ने न केवल खेल का आनंद लिया होगा, बल्कि नैनीताल की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण ने भी उन्हें एक अविस्मरणीय अनुभव मिला होगा। राजभवन गोल्फ कोर्स में खेलने का अनुभव सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक, प्राकृतिक और अतिथि परंपरा से जुड़ने का अवसर भी है। राज्यपाल ने विश्वास जताया कि देश के विभिन्न भागों से आए गोल्फ खिलाड़ी और उनके परिजन उत्तराखण्ड की सुंदरता और मेहमाननवाजी को अपने साथ लेकर जाएंगे, और इससे राज्य का पर्यटन प्रचार भी होगा।

    राज्यपाल ने कहा कि विगत वर्षों में राजभवन गोल्फ कोर्स को आमजन, विशेषकर स्कूली बच्चों के लिए भी खोला गया है, ताकि युवाओं में गोल्फ के प्रति रूचि उत्पन्न हो सके। गोल्फ को लोकप्रिय और इससे आमजन को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने महिला खिलाड़ियों और युवाओं की भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी वर्षों में टूर्नामेंट को और अधिक प्रभावी और भव्य बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। राज्यपाल ने इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को, आयोजकों को, प्रायोजकों को, दर्शकों को, और विशेष रूप से राजभवन गोल्फ क्लब, नैनीताल और स्थानीय प्रशासन को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

Releated Posts

डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन

देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश तक स्थगित

देहरादून, 24 जून 2025-उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई

देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025
6 Comments Text
  • Cedric2929 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    https://shorturl.fm/MVjF1
  • XtoniamhMus says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Заказать Haval – только у нас вы найдете цены ниже рынка. Быстрей всего сделать заказ на сколько стоит хавал в 2025 можно только у нас! автомобили haval цена новый хавал цена – https://havalmsk1.ru/
  • Tristan330 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    https://shorturl.fm/YZRz9
  • Ruben4213 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    https://shorturl.fm/YZRz9
  • Harold1323 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    https://shorturl.fm/retLL
  • Maxwell1987 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    https://shorturl.fm/IPXDm
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top