25.1 C
Dehradun, IN
July 12, 2026
https://outlooksamachar.com/
उत्तराखंड

सौरभ बहुगुणा के प्रयास रंग लाए: गोला नदी पर ₹18.78 करोड़ से बनेगा 250 मीटर लंबा पुल, हजारों ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

सौरभ बहुगुणा के प्रयास रंग लाए: गोला नदी पर बनेगा बहुप्रतीक्षित पुल

ग्रामीण विकास को मजबूती: गोला नदी पर पुल से शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

सितारगंज। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में सितारगंज विधानसभा क्षेत्र को बड़ी विकासात्मक सौगात मिली है। ग्राम सूर्यनगर और ग्राम शांतिपुरी नंबर-4 के बीच गोला नदी पर 250 मीटर स्पान के पीएससी (प्रेस्ट्रेस्ड कंक्रीट) पुल के निर्माण के लिए ₹18.78 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है।

लंबे समय से इस पुल की मांग की जा रही थी। पुल बनने के बाद दोनों गांवों के बीच वर्षभर सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित होगा। इससे हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा, वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, व्यापार और रोजगार से जुड़ी गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। साथ ही लोगों के समय और परिवहन लागत में भी कमी आएगी।

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि यह स्वीकृति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकासोन्मुखी विजन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अंतिम छोर तक विकास पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और यह परियोजना सितारगंज विधानसभा क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।

पुल निर्माण की स्वीकृति पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।

Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

फर्जी मुंबई क्राइम ब्रांच अफसर बन कारोबारी का अपहरण, 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप

Outlook Samachar

मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृत किए 105 करोड़ रुपए

Outlook Samachar

उत्तराखंड में मानसून को लेकर हाई अलर्ट: 24×7 बाढ़ कंट्रोल रूम सक्रिय, सड़क बंद होने पर तुरंत खुलेगा वैकल्पिक मार्ग – सतपाल महाराज

Outlook Samachar

Leave a Comment