22.9 C
Dehradun, IN
August 26, 2026
https://outlooksamachar.com/
अपराधउत्तराखंडदेहरादून

पटेलनगर में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में होटल के एसी की कॉपर वायर चोरी होने की घटना का दून पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 60 मीटर कॉपर वायर बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को इको दून होटल, पटेलनगर निवासी प्रभुदयाल ने कोतवाली पटेलनगर में तहरीर देकर बताया था कि होटल में लगे एसी की कॉपर वायर अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्धों के संबंध में जानकारी जुटाई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 24 अगस्त को चक्की टोला जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान तीनों आरोपियों को चोरी की 60 मीटर कॉपर वायर के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और अपनी नशे की जरूरत पूरी करने के लिए उन्होंने चोरी की थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी के माल को बेचने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी विवेक साहनी के पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जाने की जानकारी सामने आई है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. ललित साहनी उर्फ लाल बुआ, उम्र 18 वर्ष
  2. विवेक साहनी उर्फ मार्टिन, उम्र 19 वर्ष
  3. वंश यादव, उम्र 19 वर्ष

बरामदगी: चोरी की गई 60 मीटर कॉपर वायर।

पुलिस टीम: उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह, कांस्टेबल राजदीप मलिक और कांस्टेबल हरीश नेगी।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

कारगिल विजय दिवस पर CM धामी ने दिखाई हरी झंडी, ‘Run for Kargil Heroes’ में उमड़ा देशभक्ति का जज्बा

Outlook Samachar

हल्द्वानी की मुद्रिका ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में NTO परीक्षा पास कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में बनाई जगह

Outlook Samachar

देहरादून: ‘ऑपरेशन प्रहार’ में बड़ी सफलता, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की एक्टिवा स्कूटी बरामद

Outlook Samachar

Leave a Comment