24.7 C
Dehradun, IN
August 3, 2026
https://outlooksamachar.com/
उत्तराखंडदेहरादून

बांध सुरक्षा अधिनियम-2021 की राष्ट्रीय समीक्षा बैठक देहरादून में संपन्न

यूजेवीएन मुख्यालय में राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण की बैठक, विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा

देहरादून। यूजेवीएन लिमिटेड के मुख्यालय उज्ज्वल में सोमवार को जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण द्वारा बांध सुरक्षा अधिनियम-2021 के प्रावधानों की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण के सदस्य (नीति एवं अनुसंधान) प्रमोद नारायण ने की। बैठक में बांध सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत समयबद्ध वैधानिक अनुपालनों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इसका उद्देश्य अधिनियम के सभी प्रावधानों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कर देश में बांधों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाना था।

यूजेवीएन लिमिटेड के निदेशक (परिचालन) जी.एस. बुदियाल ने बताया कि बैठक में व्यापक बांध सुरक्षा मूल्यांकन, जोखिम आकलन, आपातकालीन कार्ययोजना तथा अन्य वैधानिक दायित्वों को शीघ्र पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया।

इस बैठक में यूजेवीएन लिमिटेड के सात, टीएचडीसी के दो, एसजेवीएन के दो, रिन्यू जल ऊर्जा प्राइवेट लिमिटेड, जयप्रकाश पावर वेंचर्स तथा अलकनंदा हाइड्रो पावर कंपनी के बांधों से संबंधित कार्यों की प्रगति और चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। विभिन्न कंपनियों के अधिकारियों ने पावर पॉइंट प्रस्तुतिकरण के माध्यम से अपनी कार्ययोजना और वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।

बैठक में राज्य बांध सुरक्षा संगठन, उत्तराखंड के चेयरमैन एवं मुख्य अभियंता शंकर शाह, यूजेवीएन के अधिशासी निदेशक राजीव अग्रवाल, महाप्रबंधक संजय जोशी, टीएचडीसी के मुख्य महाप्रबंधक आर.आर. सेमवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

चकराता : कार 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन घायल

Outlook Samachar

युवाओं पर टिप्पणी से बढ़ीं भाजपा की मुश्किलें? महेंद्र भट्ट के बयान पर बवाल

Outlook Samachar

अल्मोड़ा सड़क हादसा: लमगड़ा के चायखान के पास खाई में गिरी कार, 4 की मौत, 2 गंभीर घायल

Outlook Samachar

Leave a Comment