24.3 C
Dehradun, IN
August 24, 2026
https://outlooksamachar.com/
उत्तराखंडदेहरादून

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को बीजापुर गेस्ट हाउस स्थित राज्य अतिथि गृह में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के विकास और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

सतपाल महाराज ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को उत्तराखंड में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्यों और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में विकसित की जा रही नई संभावनाओं और इसके माध्यम से रोजगार एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के प्रयासों से भी अवगत कराया।

कैबिनेट मंत्री ने केंद्रीय मंत्री को उत्तराखंड में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी देते हुए प्रदेश के समग्र विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच उत्तराखंड के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

सेलाकुई में दून पुलिस की बड़ी सफलता: शातिर चोर गिरफ्तार, दो चोरी की वारदातों का खुलासा

Outlook Samachar

ऋषिकेश: गंगा में स्नान के दौरान दिल्ली के दो युवक तेज बहाव में लापता, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

Outlook Samachar

उत्तराखंड में आज जमकर बरसेंगे बादल! 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कई जगह भारी बारिश की चेतावनी

Outlook Samachar

Leave a Comment