36.7 C
Dehradun, IN
June 15, 2026
https://outlooksamachar.com/
उत्तराखंडधर्म

उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरी विशाल के दर्शन, मंदिर समिति को 10 करोड़ रुपये दिए दान

चमोली (उत्तराखंड): देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी सोमवार सुबह भगवान बदरी विशाल के दर्शन के लिए बदरीनाथ धाम पहुंचे. इस मौके पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया. साथ ही उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की. मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को 10 करोड़ रुपये की धनराशि दान दी.

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपनी आध्यात्मिक यात्रा पर उत्तराखंड पहुंचे है, यहां उन्होंने बदरी-विशाल के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की. बदरीनाथ धाम पहुंचने पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनका पारंपरिक स्वागत किया. दर्शन एवं पूजा-अर्चना के बाद मुकेश अंबानी केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो गए, जहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर देशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की. बता दें कि मुकेश अंबानी प्रत्येक वर्ष बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम पहुंचकर दर्शन करते हैं और मंदिर समिति को उदारतापूर्वक आर्थिक सहयोग भी प्रदान करते हैं. उनके इस योगदान को धार्मिक एवं सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) सोहन सिंह राणा ने बताया कि मुकेश अंबानी सुबह करीब 9:15 बजे बदरीनाथ धाम पहुंचे थे. उनके साथ परिवार के कुछ सदस्य एवं करीबी सहयोगी भी मौजूद थे. उन्होंने भगवान बदरी विशाल की विशेष पूजा-अर्चना कर मनौतियां मांगी और इसके उपरांत केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया. मुकेश अंबानी द्वारा दिया गया यह दान धाम में तीर्थयात्रियों की सुविधाओं और मंदिर समिति की विभिन्न व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में सहायक होगा.

गौर हो कि केदारनाथ एवं बदरीनाथ धाम में उद्योगपति मुकेश अंबानी की बड़ी आस्था है. हर साल की तरह वो इस बार भी बदरी केदार के दर्शन के लिए पहुंचे हैं. इस आध्यात्मिक यात्रा की शुरूआत उन्होंने सबसे पहले बदरी-विशाल के दर्शन कर की. उन्होंने मंदिर में दर्शन और पूजन के साथ ही मंदिर समिति के पदाधिकारियों से मुलाकात की. बताते चलें कि चारधाम यात्रा में बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. 13 जून तक केदारनाथ धाम में 12 लाख 23 हजार 074 श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम में 10 लाख 92 हजार 367 श्रद्धालु, गंगोत्री धाम में 5 लाख 95 हजार 166 श्रद्धालु और यमुनोत्री धाम में 5 लाख 56 हजार 227 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं.
Static 1 Static 1

Related posts

ऋषिकेश में गंगा स्नान करते समय दिल्ली का दंपती बहा, तलाश जारी

Outlook Samachar

उत्तराखंड में 38 वें राष्ट्रीय खेलों का शानदार समापन हुआ, केंद्रीय गृहमंत्री, केंद्रीय खेल मंत्री और मुख्यमंत्री रहे मौजूद। अगले 39वें राष्ट्रीय खेलों के लिए मेघालय के मुख्यमंत्री को सौंपा ध्वज

Outlook Samachar

खटीमा में आस्था का महासंगम: सीएम धामी ने शिव-हनुमान प्रतिमाओं का किया भव्य अनावरण, गूंजे जयकारे

Outlook Samachar

Leave a Comment