• Home
  • उत्तराखंड
  • खटीमा में आस्था का महासंगम: सीएम धामी ने शिव-हनुमान प्रतिमाओं का किया भव्य अनावरण, गूंजे जयकारे
Image

खटीमा में आस्था का महासंगम: सीएम धामी ने शिव-हनुमान प्रतिमाओं का किया भव्य अनावरण, गूंजे जयकारे

खटीमा, 14 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बंडिया क्षेत्र में भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का विधिवत अनावरण किया। इस अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण का विशेष माहौल देखने को मिला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां की संस्कृति, परंपरा एवं धार्मिक आस्था हमारी पहचान का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण एवं विकास केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का भी माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित और विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान भोलेनाथ और महाबली हनुमान जी की प्रतिमाएं समाज में सकारात्मक ऊर्जा, श्रद्धा और जनकल्याण की भावना को और मजबूत करेंगी। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और संस्कारों को बढ़ावा देने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को मिल रहे प्रोत्साहन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

इस अवसर पर दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, रणजीत सिंह नामधारी, किशन सिंह किन्ना, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद जोशी, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, अध्यक्ष नगर पंचायत नानकमत्ता प्रेम सिंह टुरना, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र राणा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तम सिंह नेगी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं जनता उपस्थित थे।

Releated Posts

बड़ी खबर: E100 इथेनॉल फ्यूल को मिली मंजूरी, भारत में जल्द दौड़ेंगी 100% इथेनॉल से चलने वाली गाड़ियां

नई दिल्ली: भारत की ईंधन आत्मनिर्भरता और ग्रीन एनर्जी की दिशा में केंद्र सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया…

ByByOutlook Samachar Jun 14, 2026

बिग ब्रेकिंग: UKSSSC की स्नातक स्तरीय परीक्षा संपन्न, 72.62% अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग।

देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा विभिन्न स्नातक स्तरीय पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी परीक्षा…

ByByOutlook Samachar Jun 14, 2026

टपकेश्वर मंदिर किनारे तमसा नदी में चला विशेष स्वच्छता अभियान: मंत्री गणेश जोशी ने दिया स्वच्छता का संदेश

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के…

ByByOutlook Samachar Jun 14, 2026

2027 चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा मंथन, देहरादून आ रहीं प्रभारी कुमारी सैलजा

देहरादून: एक बार फिर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और सांसद कुमारी सैलजा उत्तराखंड दौरे पर आ रहीं हैं. उत्तराखंड…

ByByOutlook Samachar Jun 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top