• Home
  • LifeStyle
  • यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने लेखक गांव का किया भ्रमण, कही ये बात
Image

यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने लेखक गांव का किया भ्रमण, कही ये बात

भारत सरकार की संसदीय राजभाषा समिति के संयोजक, उ० प्र० के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा जी ने आज समिति के अन्य सदस्यों के साथ लेखक गाँव, देहरादून का भ्रमण किया। इस अवसर पर श्री दिनेश शर्मा ने कहा कि हिन्दी भाषा के संवर्द्धन के लिए लेखक गाँव के रूप में यह एक पुण्य प्रयास है। यहाँ तमाम मूर्धन्य लेखकों और रचनाधर्मियों को अपना सृजन करने के लिये एक सुंदर वातावरण मिलेगा।

उन्होंने कहा कि यहाँ पर लेखकों का मिलन स्थल, परम्पराओं का संरक्षण और हिमालय की शान्ति का यहाँ पर अद्भुत संगम है। लेखक गाँव में स्थापित नालंदा पुस्तकालय प्राचीन नालंदा की तर्ज पर शोध एवं अनुसंधान का एक उत्कृष्ट केन्द्र बनेगा, ऐसा मेरा विश्वास है। समिति के सदस्य एवं लोकसभा सांसद श्री किशोरी लाल ने कहा कि भारत रत्न अटल जी के साहित्य प्रेम और साहित्यकारों के प्रति पीड़ा को लेकर स्थापित किया गया यह लेखक गाँव सृजनशील लोगों की कर्मस्थली के रूप में उभर कर सामने आया है। लेखक गाँव की निदेशक विदुषी ‘निशंक’ ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये, लेखक गाँव के संरक्षक डॉ० रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने समिति के सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि राजभाषा हिन्दी और तमाम भाषाओं के संवर्द्धन के साथ-साथ लेखक गाँव नवोदित साहित्यकारों शोधार्थियों और शिक्षकों के लिये भी एक महत्वपूर्ण स्थली के रूप में कार्य कर रहा है। इससे पूर्व श्री दिनेश शर्मा और अन्य समिति सदस्यों द्वारा लेखक गाँव में स्थापित अटल जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर समिति राजभाषा समिति के अन्य सदस्यों सहित सचिव प्रेमनारायण, हे० न० ब० गढ़वाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रो० मनमोहन रौथाण, कुलसचिव प्रो० राजेश ढोडी, प्रो० सर्वेश उनियाल, लेखक गाँव के कार्यकारी अधिकारी ओ० पी० बडोनी, सनराइज अकादमी की प्रबंध निदेशक श्रीमती पूजा पोखरियाल, श्रीमती किरन बाला, डॉ० राजेश नैथानी, बालकृष्ण चमोली एवं डॉ० सुप्रिया रतूड़ी सहित अनेक वरिष्ट लोग उपस्थित थे।

Releated Posts

डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन

देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश तक स्थगित

देहरादून, 24 जून 2025-उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई

देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025
1 Comments Text
  • * * * Snag Your Free Gift: http://advantus.co.in/index.php?oexgzi * * * hs=1b6c937396ce7b21421898530032eab1* ххх* says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    9q9y9t
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top