• Home
  • political
  • वन संपदा को आर्थिकी से जोड़ने पर जोर, मुख्यमंत्री ने दिए वन्यजीव बोर्ड बैठक में निर्देश
Image

वन संपदा को आर्थिकी से जोड़ने पर जोर, मुख्यमंत्री ने दिए वन्यजीव बोर्ड बैठक में निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में आयोजित वन्यजीव बोर्ड की 21वीं बैठक में वन विभाग को वनों के संरक्षण के साथ-साथ वन संपदाओं को आजीविका से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ईकोलॉजी और ईकोनॉमी के संतुलन के साथ आगामी 10 वर्षों के लिए विस्तृत योजना बनाई जाए और वन क्षेत्रों के आसपास ईको-टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को कम करने के लिए डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने और ऐसी घटनाओं में त्वरित मुआवजा वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने हल्द्वानी जू एंड सफारी परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी लाने, वन विश्रामगृहों के रखरखाव में सुधार कर पर्यटन से राजस्व बढ़ाने और चौरासी कुटिया जीर्णोद्धार कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वन संपदा से राज्य की आर्थिकी को सशक्त किया जा सकता है, इसके लिए वन विभाग और वित्त विभाग को संयुक्त बैठक करनी चाहिए।

बैठक में महासीर संरक्षण पर विशेष बल दिया गया और संरक्षित क्षेत्रों एवं उनके 10 किमी. दायरे में वन भूमि हस्तांतरण से जुड़े 25 प्रस्तावों को राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड को भेजने के लिए अनुमोदन प्रदान किया गया। साथ ही रूद्रनाथ यात्रा मार्ग को ईडीसी के माध्यम से संचालित करने और केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग में मिनी ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापना को सैद्धांतिक सहमति दी गई।

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2020 से अब तक राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड द्वारा राज्य की 22 परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। पिछले 3 वर्षों में 75 हजार बंदरों का बंध्याकरण किया गया, जबकि 2024-25 में 40 हजार का लक्ष्य है।

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड जैव विविधता की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य है और वन संसाधनों के माध्यम से आजीविका के अवसर बढ़ाने की दिशा में निरंतर कार्य किए जाने की आवश्यकता है।

Releated Posts

डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन

देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश तक स्थगित

देहरादून, 24 जून 2025-उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई

देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025
4 Comments Text
  • QabiMus says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Заказать Haval – только у нас вы найдете цены ниже рынка. Быстрей всего сделать заказ на haval купить можно только у нас! офицальный дилер хавал авто haval – http://www.havalmsk1.ru
  • ComoMus says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Заказать Хавал – только у нас вы найдете цены ниже рынка. Быстрей всего сделать заказ на купить haval в москве можно только у нас! хавал 2025 комплектации и цены купить автомобиль хавал в москве у официального – https://www.havalmsk1.ru
  • GeorgeLeake says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    হাই, আমি আপনার মূল্য জানতে চেয়েছিলাম.
  • Dostavka_etEr says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Сделайте ваш праздник уникальным в Нижнем Новгороде. Доставка шары Нижний Новгород http://www.shariki-shop47.ru .
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top