• Home
  • Business
  • डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन
Image

डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन

देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक अहम पहल की है। निगम द्वारा डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण वाहनों के चालकों को मोबाइल फोन वितरित किए गए हैं, जिससे सेवा की निगरानी, पारस्परिक संवाद और समस्या समाधान में तेजी लाई जा सके।

इस अवसर पर महापौर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त नमामी बंसल (आईएएस) की उपस्थिति में नगर निगम परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद अमित भंडारी (वार्ड 56), रमेश चंद्र गौर (वार्ड 73), महेन्द्र सिंह रावत (वार्ड 50) सहित सहायक नगर आयुक्त राजबीर सिंह चौहान और अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

योजना के तहत प्रत्येक कूड़ा संग्रहण वाहन को एक मोबाइल फोन प्रदान किया जा रहा है, जिससे वाहन चालक नागरिकों, वार्ड पार्षदों और निगम अधिकारियों से सीधा संपर्क स्थापित कर सकें। इससे न केवल शिकायतों का त्वरित समाधान संभव होगा, बल्कि निगम की सेवा इकाइयों और जनता के बीच संवाद भी बेहतर होगा।

योजना के प्रथम चरण में आज 40 मोबाइल फोन वितरित किए गए हैं, जिनसे 25 वार्डों की गाड़ियाँ लाभान्वित हुई हैं। यह वितरण नगर निगम द्वारा अपने संसाधनों से किया गया है। आगामी चरणों में कुल 234 मोबाइल फोन वितरित किए जाएंगे, जिससे निगम के 100 वार्डों को इस योजना से जोड़ा जाएगा।

नगर आयुक्त ने बताया कि इस नवाचार का उद्देश्य स्वच्छता तंत्र को प्रभावी, सक्रिय और तकनीक-समर्थ बनाना है, ताकि देहरादून को एक स्वच्छ और स्मार्ट शहर के रूप में आगे बढ़ाया जा सके।

Releated Posts

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश तक स्थगित

देहरादून, 24 जून 2025-उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई

देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट की रोक

उत्तराखंड में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एक बार फिर से लटक गए हैं। नैनीताल हाईकोर्ट ने आरक्षण की…

ByByAnkit Kala Jun 23, 2025
1 Comments Text
  • pnpmtmfuip says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    rodtjhpkrognemzokfhdngoxhzpmgk
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top