• Home
  • Business
  • बागेश्वर में रिश्वत लेते जिला सैनिक कल्याण अधिकारी गिरफ्तार
Image

बागेश्वर में रिश्वत लेते जिला सैनिक कल्याण अधिकारी गिरफ्तार

बागेश्वर में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल डॉ. सुबोध शुक्ला को विजिलेंस टीम ने 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। बताया जा रहा है कि पूर्व से कार्यरत कर्मचारी कैलाश पंत के अनुबंध बढ़ाने के एवज में उन्होंने घूस मांगी थी। आरोप है कि कर्नल शुक्ला पीड़ित से 90 हजार की मांग कर रहे थे, लेकिन बाद में मामला 50 हजार में तय हुआ।
अधिकारी के व्यवहार से परेशान कार्मिक ने मामले की शिकायत विजिलेंस टीम से की थी। जिस पर आज टीम द्वारा जाल बिछाया गया और कर्नल शुक्ला को रंगे हाथ दबोच लिया। सैनिक कल्याण कार्यालय में इतने अहम पद पर कार्यरत अधिकारी द्वारा रिश्वत लिये जाने का मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि आरोपी अधिकारी ने सेवानिवृत्त फौजी से उपनल के माध्यम से सेवा विस्तार के बदले मोटी रकम की मांग की थी, जिसकी शिकायत पीड़ित द्वारा सतर्कता अधिष्ठान में की गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह उपनल से सैनिक कल्याण विभाग में अनुबंधित रूप से कार्य करता है, जिसका 11 माह का कार्यकाल होता है। अगले 11 माह के सेवा विस्तार के बदले में सुबोध शुक्ला ने 50 हजार रुपये की मांग की। प्राथमिक जांच में मामला सही पाए जाने पर हल्द्वानी सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर के पुलिस उपाधीक्षक अनिल सिंह मनराल के निर्देशन में विजिलेंस की ट्रैप टीम का गठन किया गया।

टीम ने योजनाबद्ध तरीके से बागेश्वर के सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय परिसर में छापा मारकर आरोपी अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। विजिलेंस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। विजिलेंस निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन ने ट्रैप टीम की सराहना करते हुए उन्हें नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार की सूचना विजिलेंस के टोल फ्री नंबर 1064 या व्हाट्सएप हेल्पलाइन 9456592300 पर दें, ताकि भ्रष्टाचार के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई की जा सके।

Releated Posts

डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन

देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश तक स्थगित

देहरादून, 24 जून 2025-उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई

देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025
9 Comments Text
  • Mathew3516 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    https://shorturl.fm/A5ni8
  • Dora819 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    https://shorturl.fm/FIJkD
  • Eric455 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    https://shorturl.fm/68Y8V
  • Damon3056 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    https://shorturl.fm/m8ueY
  • Silas1092 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    https://shorturl.fm/FIJkD
  • Lorenzo2565 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    https://shorturl.fm/68Y8V
  • Vera351 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    https://shorturl.fm/m8ueY
  • Brendan4571 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    https://shorturl.fm/5JO3e
  • Theodore870 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    https://shorturl.fm/a0B2m
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top