24 C
Dehradun, IN
July 30, 2026
https://outlooksamachar.com/
अपराधउत्तराखंडदेहरादून

जिलाबदर बदमाश समय से पहले देहरादून लौटा, चोरी की फिराक में था, विकासनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत विकासनगर पुलिस ने एक जिलाबदर बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी छह माह के लिए जिले से निष्कासित किए जाने के बावजूद निर्धारित अवधि से पहले देहरादून लौट आया था और चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

पुलिस के अनुसार, आसिफ पुत्र राशिद निवासी मुस्लिम बस्ती, विकासनगर को जिला मजिस्ट्रेट देहरादून के आदेश पर 4 मई 2026 को छह माह के लिए जनपद की सीमा से बाहर रहने का आदेश दिया गया था। इसके बावजूद 29 जुलाई 2026 की रात मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी विकासनगर क्षेत्र में घूम रहा है और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है।

सूचना मिलते ही कोतवाली विकासनगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सिनेमा गली, विकासनगर के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मु.अ.सं. 224/2026 के तहत धारा 3(1)/10 गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पूर्व में 15 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट, लूट, चोरी, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं से संबंधित मामले शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपी

  • आसिफ पुत्र राशिद
  • निवासी: मुस्लिम बस्ती, विकासनगर, देहरादून
  • आयु: 27 वर्ष

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह गुसाईं, चौकी प्रभारी बाजार, कोतवाली विकासनगर
  • कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह

पुलिस ने कहा कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

देहरादून: स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर 4 नर्सिंग बेरोजगार महिलाओं ने पीया फिनायल, एक ICU में भर्ती

Outlook Samachar

सफलता का आधार केवल अंक नहीं, चरित्र और संस्कार भी जरूरी : डीजी सूचना बंशीधर तिवारी

Outlook Samachar

नंदा की चौकी का नया पुल पूरी तरह सुरक्षित, केवल एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त; जांच के बाद होगी कार्रवाई : पीडब्ल्यूडी सचिव

Outlook Samachar

Leave a Comment