23.8 C
Dehradun, IN
July 24, 2026
https://outlooksamachar.com/
उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून 500 किलो गौमांस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई

देहरादून, 23 जुलाई। रायवाला पुलिस ने गौमांस तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 500 किलोग्राम अवैध गौमांस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिजनौर से गौमांस लेकर देहरादून के विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करने आ रहा था। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वैन को भी सीज कर दिया है, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत नेपाली फार्म तिराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध वैन को रोकने का प्रयास किया। चालक पुलिस को चकमा देकर छिद्दरवाला की ओर भाग निकला, लेकिन पीछा करने पर उसकी वैन एक ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना के बाद पुलिस ने चालक को वाहन से बाहर निकालकर तलाशी ली, जिसमें 10 कट्टों में करीब 500 किलोग्राम गौवंशीय मांस बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान मोहम्मद अमन (23 वर्ष), निवासी कार्गी चौक, देहरादून के रूप में बताई। उसने स्वीकार किया कि गौमांस बिजनौर निवासी फरमान से लेकर देहरादून में सप्लाई करने जा रहा था। पशु चिकित्साधिकारी द्वारा जांच में बरामद मांस के गौवंशीय होने की पुष्टि के बाद आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार मामले में फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

उत्तराखंड की बेटी प्रेमा रावत खेलेगी टी-20 वर्ल्ड कप, भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुआ चयन

Outlook Samachar

बागेश्वर में सनसनी: स्कूल जाते प्रधानाचार्य की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी फरार

Outlook Samachar

देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’

Outlook Samachar

Leave a Comment