23.4 C
Dehradun, IN
August 22, 2026
https://outlooksamachar.com/
उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून: बीकेटीसी के व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल की मुश्किलें बढ़ीं, अब पुलिस मामले में दर्ज हुई FIR

देहरादून। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष कार्यालय में तैनात व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल पर बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितता का मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है।

समिति द्वारा 7 जुलाई 2026 को निलंबित किए जाने के एक दिन बाद, 8 जुलाई 2026 को थाना बदरीनाथ में उनके खिलाफ एफआईआर संख्या 0006 दर्ज की गई है।

बीकेटीसी के मंदिर अधिकारी युद्धवीर पुष्पवान की लिखित तहरीर पर दर्ज इस मुकदमे में प्रमोद नौटियाल पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 306 और 316(5) के तहत कार्रवाई की गई है।

तहरीर के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पाया गया कि नौटियाल सुबह 9 से 9:30 बजे के बीच कथित तौर पर अनधिकृत रूप से मंदिर की धनराशि उठाने में संलिप्त पाए गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विस्तृत आपराधिक जांच और विवेचना शुरू कर दी है।

पृष्ठभूमि:
इससे पहले बीकेटीसी ने प्रमोद नौटियाल को पदीय दायित्वों में कथित अनियमितताओं के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया था। समिति ने मामले की जांच के लिए अलग से चार सदस्यीय समिति भी गठित की थी।

बीकेटीसी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मंदिर जैसे पवित्र स्थल से जुड़े किसी भी अनियमितता के मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच के नतीजे आने के बाद आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई तय की जाएगी।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं के लिए ₹99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी उत्तराखंड में विकास

Outlook Samachar

नैनीताल: निजी अस्पतालों को DM की सख्त चेतावनी, सरकारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की अनदेखी पड़ी तो होगी कार्रवाई

Outlook Samachar

उत्तराखंड पर्यटन परिषद में बड़ा एक्शन! बृजेन्द्र पाण्डेय निलंबित, हाई लेवल जांच के आदेश

Outlook Samachar

Leave a Comment