मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से डीबीटी के माध्यम से नंदा गौरा योजना के तहत, 40 हजार 504 लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2024-25 में ‘1 अरब 72 करोड़ 44 लाख 4 हजार रुपए’ की धनराशि का वितरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि, नंदा गौरा योजना के अंतर्गत राज्य में कन्या के जन्म पर 11 हजार रुपए और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने पर 51 हजार रुपए की धनराशि प्रदान की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 8 हजार 616 बालिकाओं को, 9 करोड़ 81 लाख 16 हजार की धनराशि और 12वीं उत्तीर्ण करने वाली 31 हजार 888 बालिकाओं को, ‘1 अरब 62 करोड़ 62 लाख 88 हजार’ की राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि, पिछले पांच वर्षों में नंदा गौरा योजना के तहत कुल, 2 लाख 84 हजार 559 लाभार्थियों को, ‘9 अरब 68 करोड़ 64 लाख 51 हजार’ रुपए की धनराशि डीबीटी के माध्यम से वितरित की जा चुकी है। यह योजना राज्य के गरीब परिवारों की बालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। मुख्यमंत्री कहा कि, राज्य सरकार की कई योजनाओं का उद्देश्य बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को मजबूती देना है। नंदा गौरा योजना के अलावा, बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना और मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से सरकार बालिकाओं को शिक्षा और आत्मनिर्भरता के अवसर प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से अपील की है कि, वे इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और बालिकाओं के लिए आगे बढ़कर काम करें।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीबीटी के माध्यम से नंदा गौरा योजना के लाभार्थियों को ट्रांसफर की धनराशि
Releated Posts
डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन
देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…
मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…
राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश तक स्थगित
देहरादून, 24 जून 2025-उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम…
भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई
देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…
Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
Установка систем отопления в СПб – актуальный прайс-лист услуг сантехника прайс на услуги сантехника в спб http://www.24-santehniki-price.ru/ .
Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
Установка душевой кабины в СПб – цены на монтаж и подключение сантехники сантехнические услуги цена http://www.remont-santehniki-price.ru .
Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
джили ситирей цена https://geely-v-spb1.ru/models/cityray .















