• Home
  • उत्तराखंड
  • मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे
Image

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की, जिसमें उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और अन्य मंत्री उपस्थित रहे।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से लगा उत्तराखंड सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य है। इसलिए सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क, संचार, सुरक्षा और रसद आपूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाओं को सशक्त किया जाना आवश्यक है। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि सीमा सड़क संगठन (BRO) के माध्यम से उत्तराखंड को अधिक सहयोग दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के अंतर्गत सीमावर्ती गांवों के विकास की मांग की, जिससे पलायन की समस्या को रोका जा सके। उन्होंने संचार सेवाओं के विस्तार के लिए भारत नेट, 4G विस्तार परियोजना, और उपग्रह आधारित सेवाओं को सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचाने की आवश्यकता जताई।

उन्होंने केंद्र सरकार से यह भी अनुरोध किया कि उत्तराखंड जैसे विशेष भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य को कुछ नीतिगत प्रावधानों में शिथिलता दी जाए, ताकि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो सके। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली नंदा राजजात यात्रा और 2027 के हरिद्वार कुंभ मेले के सफल आयोजन के लिए केंद्र से विशेष सहयोग देने की मांग की।

Releated Posts

नैनीताल में बड़ा हादसा: बेकाबू जल संस्थान का ट्रक भीड़ में घुसा, दिल्ली की दो महिला पर्यटक गंभीर घायल

नैनीताल: जनपद Nainital में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोरकर रख दिया। मल्लीताल के…

ByByOutlook Samachar Jun 12, 2026

पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा: चलती बोलेरो पर गिरा पहाड़, राजस्थान के किशोर समेत 2 की मौत

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड): देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ से एक बेहद दुखद और भीषण सड़क हादसे की खबर सामने…

ByByOutlook Samachar Jun 12, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन, जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर हुआ आत्मीय स्वागत

देहरादून। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर उनका आत्मीय एवं…

ByByOutlook Samachar Jun 12, 2026

उत्तराखंड के 7 जिलों में मौसम का बड़ा अलर्ट, भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका

उत्तराखंड के 4 जिलों में आज सुबह से रुक रुक कर बारिश हो रही है। इनमें अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग,…

ByByOutlook Samachar Jun 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top