• Home
  • Culture
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों को दी सांत्वना, न्याय और सुरक्षा का दिया आश्वासन
Image

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों को दी सांत्वना, न्याय और सुरक्षा का दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल दुष्कर्म मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता के परिवार से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें गहरी सांत्वना प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया तथा कहा कि राज्य सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को निर्देश दिए हैं कि पीड़िता के परिवार को आवश्यक सुरक्षा एवं सभी प्रकार की प्रशासनिक सहायता तत्परता से उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने मामले में त्वरित जांच और शीघ्र न्याय सुनिश्चित करने की बात कही।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस अमानवीय कृत्य करने वाले अपराधी को कठोर दंड दिलवाएगी, हम सब पीड़िता के साथ पूरी संवेदना के साथ खड़े हैं । जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी पीड़िता और उसके परिवार से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच और सुरक्षा का भरोसा दिलाया ।

मुख्यमंत्री श्री धामी के निर्देश पर जिलाधिकारी ने पीड़िता को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने के लिए प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए तथा समाज कल्याण अधिकारी को बच्ची को अनुमन्य आर्थिक सहायता की प्रक्रिया पूरी कर कल तक उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए । इसके साथ ही पीड़िता के परिवार को बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य सरकार की और से पीड़ित बालिका और उसकी बहन की समुचित शिक्षा की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि बच्ची का भविष्य सुरक्षित हो सके । जिलाधिकारी ने अवगत करवाया कि नैनीताल में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और पर्यटकों के लिए नैनीताल पूर्ण रूप से सुरक्षित है । शहर का माहौल बिगाड़ने वाले अवैधानिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है ।

Releated Posts

डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन

देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश तक स्थगित

देहरादून, 24 जून 2025-उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई

देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025
1 Comments Text
  • * * * Claim Free iPhone 16: http://namebing.in/index.php?au2aj1 * * * hs=6d8db5919ad94724f160f75d0f77f454* ххх* says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    depsg7
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top