24.8 C
Dehradun, IN
July 26, 2026
https://outlooksamachar.com/
उत्तराखंडदेहरादून

पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को मुख्यमंत्री धामी की श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिजनों को बंधाया ढांढस

डी.एल. रोड स्थित आवास पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किए, दिवंगत नेता के योगदान को किया नमन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को डी.एल. रोड स्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट के निजी आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके सार्वजनिक जीवन तथा प्रदेश के विकास में दिए गए योगदान को नमन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने परिवार को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संबल देते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट ने अपने राजनीतिक और सामाजिक जीवन में जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। प्रदेश के विकास और जनता के हित में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, समर्थकों और बड़ी संख्या में लोगों ने भी उपस्थित होकर स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

टीईटी अनिवार्यता से बढ़ी शिक्षकों की चिंता, सरकार तलाश रही समाधान

Outlook Samachar

सीएम पुष्कर सिंह धामी के विजन को मिली रफ्तार, बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून

Outlook Samachar

उत्तराखंड को मिलेंगी 140 इलेक्ट्रिक बसें, पहाड़ों पर दौड़ेंगी 50 नई मिनी बसें; परिवहन मंत्री ने दिए बड़े निर्देश

Outlook Samachar

Leave a Comment