33.2 C
Dehradun, IN
August 12, 2026
https://outlooksamachar.com/
उत्तराखंडदेहरादून

मुख्यमंत्री धामी से मिले शेफ केशव नेगी, सहयोग के लिए जताया आभार

देहरादून। दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में हुए अग्निकांड प्रकरण में कानूनी प्रक्रियाओं का सामना कर रहे उत्तराखंड निवासी शेफ केशव नेगी ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान नेगी ने संकट की घड़ी में प्रदेश सरकार की ओर से मिले सहयोग और संवेदनशीलता के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शेफ केशव नेगी का कुशलक्षेम जाना और उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार राज्य के प्रत्येक नागरिक के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। आवश्यकता पड़ने पर सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट के समय सरकार का दायित्व है कि वह अपने नागरिकों का मनोबल बढ़ाए और उन्हें न्यायोचित सहायता उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव कदम उठाए। उन्होंने अधिकारियों को भी ऐसे मामलों में आवश्यक समन्वय बनाए रखते हुए यथासंभव सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पहले भी फोन पर की थी बातचीत

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री धामी इससे पहले भी शेफ केशव नेगी से दूरभाष पर बातचीत कर उनका हालचाल जान चुके हैं। उस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री धामी ने इस मामले को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री से भी बातचीत की थी, ताकि प्रकरण में आवश्यक स्तर पर सहयोग और समन्वय सुनिश्चित किया जा सके।

मुख्यमंत्री की ओर से मिले सहयोग और संवेदनशील पहल के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए केशव नेगी अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुश्किल समय में प्रदेश सरकार की ओर से मिले भरोसे और सहयोग से उनका मनोबल बढ़ा है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू

Outlook Samachar

अल्मोड़ा में बोलेरो खाई में गिरी, 11 घायल:4 की हालत गंभीर; कैंची धाम के दर्शन कर जागेश्वर धाम जा रहे थे

Outlook Samachar

उत्तराखंड पर बड़ा साइबर अटैक! CM रिलीफ फंड समेत 10 सरकारी वेबसाइटें ठप, ITDA में मचा हड़कंप

Outlook Samachar

Leave a Comment