27.9 C
Dehradun, IN
August 11, 2026
https://outlooksamachar.com/
उत्तराखंडदेहरादूननई दिल्ली

दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, उत्तराखंड के विकास से जुड़े विषयों पर हुई बातचीत

नई दिल्ली : उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने आज नई दिल्ली में देश के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के मध्य विभिन्न सामरिक एवं जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि शौर्य एवं पराक्रम की वीर भूमि उत्तराखंड के प्रति आदरणीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का विशेष स्नेह एवं आत्मीय लगाव सदैव रहा है, जिसका प्रत्यक्ष लाभ राज्य को निरंतर प्राप्त होता रहा है। उन्होंने उत्तराखंड के विकास, सामरिक महत्व तथा सीमांत क्षेत्रों के सशक्तिकरण के प्रति केंद्रीय रक्षा मंत्री की प्रतिबद्धता की सराहना की।

मंत्री उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड की प्रगति एवं सुरक्षा से जुड़े विषयों पर केंद्र सरकार का निरंतर सहयोग राज्य के विकास को नई दिशा प्रदान कर रहा है। उन्होंने उत्तराखंड के प्रति केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सहयोग, मार्गदर्शन एवं समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा को अंतिम नमन, देहरादून में श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Outlook Samachar

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी कांड: आज धाम पहुंचेगी हाई लेवल जांच समिति, CCTV और डिजिटल रिकॉर्ड से खुलेंगे बड़े राज!

Outlook Samachar

मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

Outlook Samachar

Leave a Comment