23.3 C
Dehradun, IN
August 4, 2026
https://outlooksamachar.com/
उत्तराखंड

नानकसागर बांध में अवैध मजार पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटाया गया कब्जा; भारी पुलिस बल रहा तैनात

नानकमत्ता । नानकसागर बांध क्षेत्र में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बांध के भीतर निर्मित अवैध मजार एवं भवन को ध्वस्त कर दिया।

उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में उत्तराखंड प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने भी सहयोग किया। बुधवार सुबह से शुरू हुई कार्रवाई के दौरान बांध क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माण को हटाया गया।

अधिकारियों के अनुसार नानकसागर बांध क्षेत्र उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की संपत्ति है। विभागीय अभिलेखों में दर्ज भूमि पर बिना अनुमति अवैध रूप से मजार एवं भवन का निर्माण किया गया था। मामले की जांच और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाई गई।

कार्रवाई के दौरान उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ उत्तराखंड प्रशासन के राजस्व एवं पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। पूरे अभियान की वीडियोग्राफी कराई गई तथा क्षेत्र में आने-जाने वाले मार्गों पर पुलिस की निगरानी रखी गई।

प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा। बांध और जलाशय क्षेत्र की भूमि को अतिक्रमणमुक्त रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। भविष्य में भी ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ध्वस्तीकरण अभियान के बाद संबंधित भूमि को विभाग के कब्जे में लेकर अतिक्रमणमुक्त घोषित कर दिया गया। कार्रवाई को लेकर दिनभर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर बना रहा।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

उत्तराखंड कैबिनेट के 12 बड़े फैसले: प्रदेश पूर्ण साक्षर घोषित, उपनल कर्मियों को समान वेतन में राहत

Outlook Samachar

ऋषिकेश: गंगा में स्नान के दौरान दिल्ली के दो युवक तेज बहाव में लापता, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

Outlook Samachar

सीएम हेल्पलाइन-1905 पर सीएम धामी की सख्ती: लंबित शिकायतें एक सप्ताह में निपटाने के निर्देश

Outlook Samachar

Leave a Comment