• Home
  • उत्तराखंड
  • भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई
Image

भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई

देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में पूर्व विधायक सुरेश राठौर को नोटिस जारी किया है। हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर राठौर से जुड़ी कई विवादित खबरें और वीडियो सामने आए हैं, जिन्हें पार्टी ने गंभीरता से लेते हुए अनुशासनहीनता की श्रेणी में लिया है।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि राठौर द्वारा सार्वजनिक रूप से किए गए कथित अभद्र एवं अमर्यादित व्यवहार को लेकर पार्टी में गहरी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने इसे छवि को धूमिल करने वाला कृत्य मानते हुए नोटिस जारी किया है, और यह मामला अब पार्टी की अनुशासन समिति के विचाराधीन है।

पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने इस संदर्भ में प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट से उनके आवास पर मुलाकात कर अपना पक्ष रखा है। राठौर ने समिति को लिखित जवाब भी सौंपा है, जिस पर अब विस्तृत विचार कर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने स्पष्ट किया है कि “कोई भी व्यक्ति पार्टी से बड़ा नहीं होता। पार्टी में अभद्र, अश्लील, असामाजिक और अमर्यादित आचरण की कोई जगह नहीं है। इस तरह के कृत्य न केवल सामाजिक रूप से अनुचित हैं, बल्कि भाजपा की छवि को भी ठेस पहुंचाते हैं।” उन्होंने कहा कि भाजपा सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय मूल्यों पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करती।

भाजपा की इस कार्रवाई को एक स्पष्ट संदेश के रूप में देखा जा रहा है कि पार्टी अनुशासन और मर्यादा के सिद्धांतों से कोई समझौता नहीं करेगी, चाहे व्यक्ति कोई भी हो। पार्टी अब मामले पर समिति की सिफारिशों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Releated Posts

नैनीताल में बड़ा हादसा: बेकाबू जल संस्थान का ट्रक भीड़ में घुसा, दिल्ली की दो महिला पर्यटक गंभीर घायल

नैनीताल: जनपद Nainital में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोरकर रख दिया। मल्लीताल के…

ByByOutlook Samachar Jun 12, 2026

पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा: चलती बोलेरो पर गिरा पहाड़, राजस्थान के किशोर समेत 2 की मौत

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड): देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ से एक बेहद दुखद और भीषण सड़क हादसे की खबर सामने…

ByByOutlook Samachar Jun 12, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन, जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर हुआ आत्मीय स्वागत

देहरादून। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर उनका आत्मीय एवं…

ByByOutlook Samachar Jun 12, 2026

उत्तराखंड के 7 जिलों में मौसम का बड़ा अलर्ट, भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका

उत्तराखंड के 4 जिलों में आज सुबह से रुक रुक कर बारिश हो रही है। इनमें अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग,…

ByByOutlook Samachar Jun 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top