25.8 C
Dehradun, IN
July 14, 2026
https://outlooksamachar.com/
उत्तराखंडदेहरादून

ऋषिकेश: 7 मोड़ पर पेड़ों की कटाई के विरोध में AAP का प्रदर्शन, पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लिया

देहरादून/ऋषिकेश: ऋषिकेश के 7 मोड़ क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत पेड़ों की कटाई के विरोध में चल रहे जनआंदोलन को समर्थन देने पहुंचे आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पार्टी ने आरोप लगाया कि सड़क चौड़ीकरण के नाम पर बड़े पैमाने पर जंगलों की कटाई की जा रही है, जिससे पर्यावरण और वन्यजीवों पर गंभीर असर पड़ेगा।

प्रदर्शन के दौरान AAP नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर पर्यावरण संरक्षण की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर हजारों पेड़ों की कटाई से क्षेत्र का पारिस्थितिक संतुलन प्रभावित होगा और भूस्खलन, बाढ़ तथा अन्य प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बढ़ सकता है।

गिरफ्तार हुए AAP नेता हिमांशु पुंडीर और दीप्ति रावत ने आरोप लगाया कि सड़क चौड़ीकरण से पहले पर्यावरणीय प्रभाव आकलन (EIA), जनसुनवाई और निर्धारित नियमों का समुचित पालन नहीं किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि बरसात के मौसम में पेड़ों की कटाई से संबंधित दिशा-निर्देशों की अनदेखी की गई है तथा वन्यजीवों के लिए वैकल्पिक आवागमन की व्यवस्था भी नहीं की गई।

पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष उमा गौड़ सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को सरकार की “तानाशाही” बताते हुए कहा कि सरकार विरोध की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास के नाम पर उत्तराखंड के जंगलों और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

AAP नेताओं ने मांग की कि 7 मोड़ क्षेत्र में पेड़ों की कटाई पर तत्काल रोक लगाई जाए, पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो। पार्टी ने यह भी मांग की कि कटे प्रत्येक पेड़ के बदले 50 पेड़ लगाए जाएं तथा सड़क चौड़ीकरण की वैकल्पिक योजना पर्यावरणविदों और स्थानीय लोगों से परामर्श के बाद तैयार की जाए।

प्रदर्शन में डी.के. पाल, हिमांशु पुंडीर, दीप्ति रावत, अशोक सेमवाल, हितेश शर्मा, श्याम बाबू पांडेय, नसीर खान, राजीव तोमर, राजिंदर गिल, अजय गौहर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

धामी कैबिनेट बैठक का समय बदला, आज शाम 4:30 बजे सचिवालय में होंगे कई अहम फैसले

Outlook Samachar

सोमवती अमावस्या पर धर्मनगरी में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, ‘हर-हर गंगे’ जयघोष से गूंजे घाट

Outlook Samachar

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया नंदा की चौकी पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण

Outlook Samachar

Leave a Comment