देहरादून के सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम में राजस्व विभाग, सीबीआईसी द्वारा शनिवार को ‘रोजगार मेले’ के 15वें चरण का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजन को संबोधित किया और देश भर के 47 स्थानों पर 51,000 से अधिक चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से अपने कौशल का विकास करने के लिए कर्मयोगी पोर्टल का उपयोग करने को कहा। उन्होंने युवाओं से अपनी सेवाओं का उपयोग लोकसेवा की बेहतरी के लिए करने का आह्वान किया और “नागरिक देवो भव:” का नारा भी दिया। देहरादून में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री, भारत सरकार श्री अजय टम्टा द्वारा 13 विभिन्न विभागों जैसे कि सीबीआईसी, भारतीय वन सर्वेक्षण, बैंक ऑफ बड़ौदा, ईपीएफओ, एम्स, पीसीडीए, एफसीआई, रेलवे आदि द्वारा चयनित 162 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए | श्री अजय टम्टा द्वारा उपरोक्त विभागों के चयनित उम्मीदवारों को बधाई दी गयी और उनको ईमानदारी और लगन से देश की सेवा करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सीजीएसटी मेरठ जोन के मुख्य आयुक्त श्री संजय मंगल, सीजीएसटी देहरादून के प्रधान आयुक्त श्री शुभ चिंतन और आयुक्त (सीजीएसटी अपील्स) श्री अनिल चौधरी तथा कई अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। देहरादून के स्थानीय विधायक श्री खजान दास और श्रीमती सविता कपूर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

देहरादून के सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम में ‘रोजगार मेले’ का आयोजन
Releated Posts
डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन
देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…
मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…
राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश तक स्थगित
देहरादून, 24 जून 2025-उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम…
भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई
देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…
Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
Awesome https://t.ly/tndaA
Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
Good https://urlr.me/zH3wE5
Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
Awesome https://rb.gy/4gq2o4
Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
Very good https://rb.gy/4gq2o4
Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
Good https://is.gd/N1ikS2
Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
Good https://is.gd/N1ikS2