23.7 C
Dehradun, IN
August 5, 2026
https://outlooksamachar.com/
उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में 6 अगस्त को स्कूलों की छुट्टी घोषित, भारी बारिश के खतरे के बीच प्रशासन का फैसला

देहरादून। जिले में लगातार हो रही बारिश और अगले 24 घंटों के लिए जारी भारी से बहुत भारी वर्षा के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने 6 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण डॉ. आशीष चौहान की ओर से जारी आदेश के अनुसार मौसम विभाग और नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल के पूर्वानुमान में जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली चमकने तथा अत्यंत तीव्र बारिश की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।

आदेश के तहत देहरादून जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी एवं निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्र 6 अगस्त को बंद रहेंगे।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई थानों के प्रभारी बदले, राकेश गुसाईं बने डोईवाला कोतवाल

Outlook Samachar

रुद्रप्रयाग: सिरोबगड़ लैंडस्लाइड जोन में भारी भूस्खलन, 10 किमी लंबा जाम; 15 जुलाई तक बारिश का अलर्ट

Outlook Samachar

अल्मोड़ा : श्रावणी मेले का शुभारंभ: जागेश्वर धाम में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

Outlook Samachar

Leave a Comment