23.7 C
Dehradun, IN
August 5, 2026
https://outlooksamachar.com/
उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड में मौसम का रेड अलर्ट, CM धामी ने SDRF-NDRF को किया अलर्ट

देहरादून। प्रदेश में लगातार हो रही भारी वर्षा और मौसम विभाग की चेतावनियों को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन तंत्र को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बुधवार सुबह सचिव, आपदा प्रबंधन को स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों को पूरी तरह तैयार रखने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि SDRF, NDRF और सभी जिला प्रशासन पूरी सतर्कता बरतें तथा किसी भी आपदा या आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी करने और जरूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों और उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों से भी विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें और केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें।

उन्होंने लोगों से नदी-नालों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और अन्य संवेदनशील स्थानों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हर स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभागों को किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पूर्ण तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

नाबालिक बालक के साथ अश्लील हरकत कर गलत काम करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

Outlook Samachar

देहरादून में नशे के खिलाफ डीएम आशीष चौहान का बड़ा एक्शन, तस्करों पर सख्ती, अवैध नशा मुक्ति केंद्र होंगे सील

Outlook Samachar

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से UNDP प्रतिनिधिमंडल की हुयी मुलाकात: उत्तराखंड कौशल विकास एवं रोजगार पर फोकस

Outlook Samachar

Leave a Comment