23.8 C
Dehradun, IN
August 2, 2026
https://outlooksamachar.com/
अपराधउत्तराखंडदेहरादून

शराबियों की ‘बारात’ लेकर थाने पहुंची दून पुलिस, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे 30 लोगों का चालान

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में पटेलनगर पुलिस ने शनिवार देर रात विशेष चेकिंग अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों, सड़क किनारे और वाहनों में शराब पी रहे 30 लोगों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हुड़दंग करने तथा शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत 1 अगस्त 2026 की रात पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों, सड़क किनारे खुले में तथा वाहनों में बैठकर शराब पीने और पिलाने वाले लोगों की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान 30 लोगों को थाने लाया गया।

पुलिस ने सभी से पूछताछ करने के बाद भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा न करने की सख्त चेतावनी दी तथा सभी के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की।

दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हुड़दंग करने और कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने और नियमों का पालन करने की अपील भी की है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

उत्तराखंड: भूमि घोटालों के विरोध में कांग्रेस का सचिवालय कूच, पुलिस से धक्का-मुक्की, गणेश गोदियाल समेत कई नेता हिरासत में

Outlook Samachar

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की प्रगति” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Outlook Samachar

उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह – मुख्यमंत्री

Outlook Samachar

Leave a Comment