23.8 C
Dehradun, IN
July 29, 2026
https://outlooksamachar.com/
उत्तराखंडदेहरादून

दून पुलिस फिर बनी मददगार: ऑटो में छूटा लैपटॉप और तीन साल का शोध डेटा अल्प समय में किया बरामद

देहरादून। दून पुलिस ने एक बार फिर अपनी त्वरित और संवेदनशील कार्यशैली का परिचय देते हुए एक महिला का ऑटो में छूटा लैपटॉप, जिसमें तीन वर्षों का महत्वपूर्ण शोध डेटा सुरक्षित था, कुछ ही समय में खोजकर उसे सकुशल वापस दिला दिया।

जानकारी के अनुसार, रिया अरोड़ा, पत्नी एच.एस. अरोड़ा, निवासी पनास वैली, सहस्त्रधारा रोड, थाना राजपुर, परेड ग्राउंड से ऑटो में बैठकर मोहिनी रोड जा रही थीं। जल्दबाजी में उतरते समय उनका बैग ऑटो में ही छूट गया। बैग में उनका लैपटॉप रखा था, जिसमें करीब तीन वर्षों का महत्वपूर्ण शोध कार्य (रिसर्च डेटा) सुरक्षित था।

घटना की जानकारी मिलते ही रिया अरोड़ा ने चौकी आराघर पहुंचकर पुलिस से सहायता मांगी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी आराघर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस ने ऑटो की पहचान कर उसके चालक का पता लगाया और उसे चौकी पर बुलाया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते कुछ ही समय में महिला का लैपटॉप सुरक्षित बरामद कर रिया अरोड़ा को सौंप दिया गया। अपना खोया हुआ लैपटॉप और वर्षों की मेहनत से तैयार शोध डेटा सुरक्षित वापस मिलने पर रिया अरोड़ा ने दून पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और पेशेवर कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

दून पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया है कि पुलिस अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम नागरिकों की सहायता और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

दो बूंद जिंदगी की – हर बच्चे की सुरक्षा का संकल्प, उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज़

Outlook Samachar

देवप्रयाग में दर्दनाक हादसा: केदारनाथ जा रहे परिवार की डेढ़ वर्षीय बच्ची ट्रक की चपेट में आकर मौत, हाईवे पर लगा जाम

Outlook Samachar

डॉ. राजेन्‍द्र प्रसाद खजूरिया ने इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून के निदेशक के रूप में कार्यभार सँभाला

Outlook Samachar

Leave a Comment